फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   one man arrested with 350 gram of heroin

350 ग्राम हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
one man arrested with 350 gram of heroin
हेरोइन के साथ पकड़ा गया तस्कर। - फोटो : Sirsa
एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा की टीम ने 350 ग्राम हेरोइन के साथ डीसी कॉलोनी, बरनाला रोड सिरसा क्षेत्र से एक युवक को काबू किया है। आरोपी पहले भी हेरोइन तस्करी के मामले में जेल जा चुका है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ था। आरोपी को शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन

डीएसपी मुख्यालय आर्यन चौधरी ने बताया कि आरोपी की पहचान जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू निवासी जवाहर नगर, आदमपुर मंडी, हिसार के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि सप्लायर समेत दो लोगों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि सेल सिरसा के प्रभारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र सिंह के नेतृत्व में एक पुलिस टीम चेकिंग के दौरान शहर के बरनाला रोड स्थित डीसी कॉलोनी क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने से आ रही कार में सवार युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 350 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि यह हेरोइन आरोपी द्वारा पंजाब क्षेत्र में सप्लाई की जानी थी। डीएसपी आर्यन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत जिले के डिंग व सिविल लाइन थाने में दो मामले पहले ही दर्ज हैं। आरोपी को अदालत में पेश करने पर एक दिन का पुलिस रिमांड मिला।
विज्ञापन

जमानत पर बाहर आया था आरोपी
आठवीं पास जितेंद्र को दिल्ली के पीरांवाली से तस्कर हेरोइन सप्लाई करता था। आरोपी के खिलाफ डिंग थाने में दो साल पहले 245 ग्राम हेरोइन तस्करी का मामला भी दर्ज हुआ था। इस केस में वह जमानत पर बाहर आया था। जितेंद्र पिछले तीन महीने से डीसी कॉलोनी में अपने परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। वह करीब वर्ष 2016 से हेरोइन तस्करी में संलिप्त है। उससे पहले वह प्रेम नगर में किराने की दुकान चलाता था। कुछ महीने पहले जितेंद्र हुडा सेक्टर में किराये के मकान में रहता था, लेकिन वहां पर उसके एक साथी के पास से 20 ग्राम हेरोइन पकड़े जाने के बाद उसने डीसी कॉलोनी में किराये पर मकान ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed