फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One lakh devotees reached the camp on the Mahaparinirvan day of Baba Bhuman Shah, a gathering of politicians was seen.

Sirsa News: बाबा भूमण शाह के महापरिनिर्वाण दिवस पर डेरे में पहुंचे एक लाख श्रद्धालु, राजनेताओं का दिखा जमावड़ा

Thu, 28 Dec 2023 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 28 Dec 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
One lakh devotees reached the camp on the Mahaparinirvan day of Baba Bhuman Shah, a gathering of politicians was seen.
सिरसा।
विज्ञापन

बाबा भूमण शाह के महापरिनिर्वाण दिवस पर वीरवार को देश-विदेश से एक लाख से अधिक श्रद्धालु डेरे में पहुंचे। इस दौरान भाजपा, कांग्रेस, इनेलो और जजपा के कई बड़े नेता भी डेरे में पहुंचकर शीश नवाते नजर आए। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी के अलावा कांग्रेस के विधायक शीशपाल केहरवाला, इनेलो के युवा नेता करण चौटाला और जजपा के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान सिंह ने वहां पहुंचकर डेरे के प्रति आस्था जताई और गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज के प्रवचन सुनने के अलावा समाजहित में किए गए डेरे के कार्यों की भी प्रशंसा की। वैसे यह पहला अवसर नहीं है जब राजनेताओं में बाबा भूमण शाह डेरे में जाने की होड़ लगी हो। डेरे में नेताओं की भीड़ को जहां आस्था से जोड़कर देखा जा रहा है, वहीं इसके राजनीतिक मायने भी तलाशे जा रहे हैं।

जरूरतमंदों की सेवा को समर्पित रहा बाबा भूमण शाह का डेरा : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष
गांव संगर सरिस्ता में बने बाबा भूमण शाह डेरे में पहुंचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सैनी ने कहा कि बाबा भूमण शाह हर किसी के लिए प्रेरणादायी हैं। उनका जीवन हमेशा जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित रहा। इनसे प्रेरणा लेते हुए हर व्यक्ति समाजसेवा में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि हम सभी को समाज व देश में फैली कुरीतियों का डटकर विरोध करना चाहिए और देशसेवा में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बाबा भूमणशाह के 276वां महापरिनिर्वाण दिवस पर शामिल होना सौभाग्य की बात है।
विज्ञापन


सभी नेता पुराने कांग्रेसी, क्या पता बाबा की कृपा से उनको सद्बुद्धि मिले और वे कांग्रेस में वापसी कर लें : केहरवाला
कालांवाली के विधायक शीशपाल केहरवाला ने कहा कि संगर सरिस्ता डेरे में हर साल मेले के समय जाने का सौभाग्य प्राप्त होता है। गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज के प्रवचनों को सुनकर मन को अपार शांति मिलती है। बाबा ने अपने प्रवचनों में नशे के खिलाफ, भ्रूण हत्या , दहेज जैसी सामाजिक कुरीतियों को जड़ से खत्म करने के बारे में वचनबद्ध किया जो समाज को सही दिशा और दशा में ले जाने वाला है। उन्होंने कहा कि अलग अलग पार्टियों से जो नेता आर्शीवाद लेने पहुंचे है। वह कभी न कभी कांग्रेस का ही हिस्सा होते थे। क्या पता बाबा की कृपा से उन्हें सद्बुद्धि मिले और वह कांग्रेस में वापसी कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे से दूर रहें भक्त : बाबा ब्रहमदास
बाबा ब्रहमदास ने प्रवचन के दौरान के कहा कि सभी भक्तों को नशे से दूर रहना चाहिये और आपस में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है ताकि युवा नशे से न जुड़ें। सभी को भगवान की भक्ति भी करनी चाहिए, भगवान से जुड़ना चाहिए।


यह भी पहुंचे डेरे में
रतिया के विधायक लक्ष्मण सिंह नापा , पूर्व विधायक रामचंद्र कंबोज, आप नेता हैपी सिंह , भाजपा फतेहाबाद के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह, कुलदीप गदराना, भाजपा नेता अमन चोपड़ा, कपिल साेनी, भाजपा नेता रेणु शर्मा , नवीन केडिया, इनेलो नेता भगवान कोटली , विनोद दड़बी, रामचंद्र कंबोज, रविंद्र बलयाला आदि नेता भी डेरे में पहुंचे।

इस प्रकार रहा माहौल
- मेले में झूलों व मनोरंजन की गतिविधियां आयोजित की गईं।
- हजारों की संख्या में लोग पंडाल में बैठकर प्रवचन सुनते नजर आए।
-लंगर का आनंद लेते हुए श्रद्धालुओं की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।
- बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक बाबा का आशीर्वाद लेने के लिए पहुंचे।
- निजी अस्पतालों की ओर से निशुल्क जांच शिविर लगाए गए।
- आयुर्वेदिक दवाओं की विशेष स्टॉल देखने को मिली।
- नशे के खिलाफ जागरूकता को लेकर विशेष शिविर लगाए गए।
- स्टॉल के माध्यम से नशा छोड़ने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed