{"_id":"6630001e8340fc9242024eaa","slug":"one-lakh-bags-of-wheat-soaked-in-two-mm-rain-54-percent-of-wheat-and-34-percent-of-mustard-left-to-be-lifted-in-the-market-sirsa-news-c-128-1-slko1008-119069-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: दो एमएम बारिश में भीगा एक लाख बैग गेहूं, मंडी में गेहूं की 54 प्रतिशत व सरसों की 34 प्रतिशत उठान बाकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: दो एमएम बारिश में भीगा एक लाख बैग गेहूं, मंडी में गेहूं की 54 प्रतिशत व सरसों की 34 प्रतिशत उठान बाकी
Tue, 30 Apr 2024 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 30 Apr 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
बारिश में भीगने के बाद सुखाने के रखी गेहूं से भरीं बोरियां। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। प्रशासनिक अव्यवस्था और उठान में देरी से मंडियों में आया किसानों का पीला सोना खराब होने लगा है। रविवार देर रात व सोमवार अलसुबह हुई बारिश के कारण मंडी में खुले में पड़ा एक लाख बैग गेहूं भीग गया। तेज आंधी के कारण शहर के अनेक क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई, जो सोमवार को दोपहर बाद दुरुस्त हुई।
जिले में रविवार देर रात और सोमवार अल सुबह तक रूक-रूक कर बारिश हुई। इस दौरान करीब दो एमएम बारिश दर्ज की गई। इसके चलते मंडियों में एक लाख के करीब गेहूं की बोरियां बारिश में भीग गईं। आंधी के आलम यह था कि आंधी के कारण तिरपाल बार-बार उड़ रहे थे। बारिश में अनाज को ढकने के लिए तिरपाल कम पड़ गए। सोमवार सुबह मौसम साफ होने पर मंडी में किसान व मजदूर गेहूं की फसल व बोरियों से पानी निकालते नजर आए। इसके साथ ही गेहूं से भरी गीली बोरियों को दिनभर पलट कर सूखाते नजर आए।
अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट
बारिश के बाद जिले के अधिकतम तापमान में छह डिग्री की गिरावट आई है, जबकि न्यूनतम तापमान में कोई ज्यादा बदलाव नहीं आया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम तापमान 23 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को जिले के अधिकतम तापमान 39.4 व न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
सड़ने लगा बोरियों में भरा गेहूं
मंडी में दोपहर बाद धूप निकलने के साथ ही शेडों के नीचे पड़ी बोरियों का उठान हुआ। इस दौरान चौंकाने वाली बात यह रही कि सीलन के साथ बोरियों में पड़ा गेहूं सड़ने लगा है। ऐसे में बारिश में गली हुई बोरियां का अलग से स्टेग लगाकर इकट्ठा किया गया। मंडी में उठान न होने के कारण किसानों व आढ़तियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों व आढ़तियों का कहना है कि बारिश के पानी के कारण काफी गेहूं खराब होने की कगार पर है। जो गेहूं पानी में भीग चुका है उसमें बदबू भी आने लगी हैं। जो गेहूं बोरी में बंद है और भीग चुका है, उसका पता ही नहीं है कि वह किस हालत में हैं।
गेहूं की स्थिति (क्विंटल में)
आवक व खरीद : 1530203
उठान : 708179
बाकी: 822024
प्रतिशत : 54 प्रतिशत
सरसों की स्थिति
आवक या खरीद : 514585
उठान हुआ : 331030
उठान बाकी : 183555
प्रतिशत : 34 प्रतिशत
घरों में फैली मिट्टी, लगते रहे बिजली के कट
देर रात आंधी के साथ आई बारिश के कारण शहरी क्षेत्र में भी जन जीवन भी प्रभावित हुआ। लोगों के घर में मिट्टी ही मिट्टी फैल गई। आंधी के कारण बिजली भी गुल हो गई। रात को भी बार-बार बिजली के कट लगते रहे। शहर के हिसार रोड, बरनाला रोड व मिनी बाइपास पर बिजली रात को गई थी, जो सुबह तक बाधित रही।
मंडी में उठान को लेकर काफी बार गुजारिश की जा चुकी है, लेकिन कोई असर नहीं देखने को मिला है। बारिश में गेहूं की फसल का काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। - मनोहर मेहता, मंडी एसोसिएशन प्रधान सिरसा।
मंडी में बारिश से बोरियों को बचाने की जिम्मेदारी आढ़तियों की होती है। फिर भी मौसम की अपडेट पहले से दे दी जाती है, ताकि सभी अपनी फसल की बोरियों को तिरपाल आदि से ढक लें। - विरेंद्र कुमार, मार्केट कमेटी सचिव सिरसा।