फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One killed and six baratis injured in a collision between a truck and a Bolero

ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में एक की मौत तथा छह बराती घायल

Sun, 28 Nov 2021 11:48 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
One killed and six baratis injured in a collision between a truck and a Bolero
ट्रक एवं बोलेरो की टक्कर में एक की मौत तथा छह बराती घायल
विज्ञापन

फाफामऊ। बारातियों से भरी बोलेरो को ट्रक ने सामने से टक्कर मार दिया। जिसमें बोलेरो चालक की मौत हो गई। तथा छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया तथा मृतक के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। शनिवार को फूलपुर थाना क्षेत्र के लिलहट दरियापुर गांव से थरवई क्षेत्र के गारापुर गांव में बारात आई थी। रात बारह बजे एक बोलरों जीप से पांच महिला सहित सात बाराती वापस घर जा रहे थे। थरवई क्षेत्र के बेरूई गांव के पास सामने से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में टक्कर मार दिया। जिससे चालक अमर पटेल 36 पुत्र अशोक कुमार, अंशू 22 पुत्री श्याम बहादुर, कंचन पटेल 34 पुत्री श्याम बहादुर, अर्पिता 19 पुत्री कृष्ण चन्द्र, मनीषा पटेल 24 पुत्री स्वामी नाथ, सरिता 32 पुत्री स्वर्गीय पारस नाथ, राजेश कुमार 32 पुत्र हरिश्चन्द्र आदि लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कुछ घायलों को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। चालक अमर सिंह को स्वरूपरानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान अमर सिंह की रविवार को सुबह मौत हो गई। मौत की सूचना से मृतक के घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया।
नोट हादसे क्षतिग्रस्त बोलेरो की फोटो 28 एसआरएस 53 एवं मृतक अमर सिंह की फाइल फोटो 54 पर भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed