{"_id":"62822162bb44427abd72e127","slug":"one-died-due-to-electrocution-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा: बिजली के तार ठीक करते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत, गांव पनिहारी में हादसा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा: बिजली के तार ठीक करते समय करंट लगने से कर्मचारी की मौत, गांव पनिहारी में हादसा
Mon, 16 May 2022 03:37 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 16 May 2022 03:37 PM IST
सार
मृतक की पहचान गांव भरोखा निवासी 48 वर्षीय मनोहर के रूप में हुई है। मनोहर बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत था।
विज्ञापन
कर्मचारी की मौत।
- फोटो : Social Media
विस्तार
सिरसा के गांव पनिहारी में सुबह नौ बजे बिजली के तारों को ठीक करते समय एक कर्मचारी की अचानक करंट लगने से मौत हो गई। कर्मचारी 11 केवी तार की मरम्मत कर रहा था। मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचा दिया।
विज्ञापन
मृतक की पहचान गांव भरोखा निवासी 48 वर्षीय मनोहर के रूप में हुई है। मनोहर बिजली निगम में डीसी रेट पर कार्यरत था। सोमवार सुबह वह पनिहारी गांव में बिजली की लाइन पर काम रहा था। इसी दौरान उसमें करंट आ गया। जिसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की सूचना बिजली निगम को देकर बिजली का कनेक्शन कटवाया। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि परिजनों की ओर से शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई अमल में लाएगी।
विज्ञापन