फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   One and a half quintals of milk dropped on the road after beating a young man

युवक से मारपीट कर सड़क पर गिराया डेढ़ क्विंटल दूध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
One and a half quintals of milk dropped on the road after beating a young man
सिरसा। दूध बेचने जा रहे एक युवक के साथ करीब एक दर्जन युवकों ने मारपीट की तथा उसके पास करीब डेढ़ क्विंटल दूध को सड़क पर गिरा दिया। वहीं मारपीट में युवक घायल हो गया, जिसे सिरसा में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। पीड़ित ने इस बारे में रानियां पुलिस थाने में शिकायत दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में रवि निवासी नानुआना ने बताया कि वह दूध बेचने का कार्य करता है। शुक्रवार को सुबह करीब 8.45 बजे वह अपनी बाइक पर गांव सुल्तानपुरीया से दूध लेकर रानियां जा रहा था। जब वह रानियां के नजदीक पहुंचा तो तीन बाइक पर सवार कई युवकों ने उसे रोक लिया और डंडों से हमला कर दिया। हमला करने वालों में संदीप, अनिल, सुलतान, मुकेश, राकेश, रवि निवासी नानुआना को जानता है। उक्त युवकों ने रवि के साथ मारपीट की तथा कहा कि अगर किसी को इस बारे में शिकायत की तो जान से मार देंगे। रवि ने बताया कि उस समय उसके पास करीब डेढ़ क्विंटल दूध था, जिसे उक्त युवकों ने सड़क पर गिरा दिया व बाइक को नुकसान पहुंचाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सहायक उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed