{"_id":"61d33e9514a02a7176305a01","slug":"on-the-first-day-990-teenagers-got-the-vaccine-to-protect-against-corona-at-five-centers-sirsa-news-hsr6211469108","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन पांच केंद्रों पर 990 किशोरों ने लगवाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन पांच केंद्रों पर 990 किशोरों ने लगवाई कोरोना से बचाव की वैक्सीन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल में टीकाकरण करवाते किशोरी।
- फोटो : Sirsa
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से 18 वर्ष के आयु वर्ग के किशोरों को कोरोना वैक्सीन लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले दिन कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए किशोरों में कम उत्साह देखने को मिला। दिनभर में करीब 990 किशोर ही टीकाकरण के लिए केंद्रों पर पहुंचे। वहीं विभाग अब टीकाकरण के लिए स्कूलों में शिविरों का आयोजन करेगा। जहां पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों को स्कूल में बुलाया जाएगा। ताकि जल्द से जल्द सभी किशोरों को टीकाकरण किया जा सके।
सोमवार को सिरसा में पांच स्थानों पर किशोरों को टीकाकरण अभियान शुरू किया गया। विभाग की ओर से 75 हजार किशोर-किशोरियों को टीकाकरण किया जाना है। स्वास्थ्य विभाग ने शिक्षा विभाग से 15 से 18 साल तक वालों का डाटा मांगा था लेकिन अभी तक विभाग ने डाटा ही उपलब्ध नहीं करवाया है। जिसके चलते विभाग को संख्या और स्थान तय करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं स्वास्थ्य विभाग ने पहले 11 केंद्रों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण का प्लान तैयार किया था। लेकिन संख्या तय न होने के कारण केवल पांच केंद्रों पर ही टीकाकरण किया जा सका।
दिनभर कुल 13 हजार लोगों का टीकाकरण
स्वास्थ्य विभाग की ओर से 15 से अधिक आयु वालों का टीकाकरण करने के लिए जगह-जगह पर कैंपों का आयोजन किया गया है। टीकाकरण के लिए लोग लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। दिनभर में 13 हजार से अधिक लोगों ने टीकाकरण करवाया। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब हर रोज सार्वजनिक स्थानों पर कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
कोरोना से बचाव के लिए पहले दिन ही टीकाकरण करवाने के लिए केंद्र पर पहुंचे हैं। सभी किशोरों को टीकाकरण करवाना चाहिए। ताकि कोरोना को मात दी जा सके। कोरोना से बचाव के लिए ही टीकाकरण ही एक मात्र साधन है।
महक, न्यू अनाज मंडी
कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवा लिया है। टीकाकरण से डरने की आवश्यकता नहीं है। सभी किशोरों को टीकाकरण करवाना चाहिए। ताकि आने वाले समय में संक्रमण से बचा जा सके। सरकार की ओर पहले ही किशोरों के टीकाकरण की प्रक्रिया शुरू देनी चाहिए थी।
दृष्टि, हिसारिया बाजार
कोरोना की तीसरी लहर काफी घातक बताई जा रही है। इससे बचाव के लिए वैक्सीन ही कारगर है। वैक्सीन लगवाने से बचना नहीं चाहिए। पहले दिन ही वैक्सीन लगवाई है तो अच्छा महसूस हो रहा है।
दीपांशु, हिसारिया बाजार
अपने दोस्तों और अन्य साथियों को भी कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करवाने के लिए जागरूक करेंगे। ताकि जल्द से जल्द इस महामारी को हराया जा सके। परिजनों पहले ही टीकाकरण करवा चुके हैं। उनकी बारी अब आई है तो पहले दिन ही टीकाकरण करवाने के लिए पहुंचे हैं।
-काश्वी, अग्रसेन कॉलोनी