फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   On the assurance of the Deputy Commissioner, the farmers postponed the dharna

उपायुक्त के आश्वासन पर किसानों ने किया धरना स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
On the assurance of the Deputy Commissioner, the farmers postponed the dharna
डबवाली। गांव चोटाला से तेजाखेड़ा तक डिस्ट्रीब्यूटरी का निर्माण न करने की मांग को लेकर धरनारत किसानों ने शुक्रवार को उपायुक्त पार्थ गुप्ता के आश्वासन के बाद धरना स्थगित करने की घोषणा की।
विज्ञापन

उपायुक्त ने किसानों को आश्वास्त किया कि मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल ने उनकी मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए चंडीगढ़ में संबंधित विभागों की एक तकनीकी टीम गठित कर इस डिस्ट्रीब्यूटरी के निर्माण के संबंध में जांच करवाने का आश्वासन दिया। यह तकनीकी टीम मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेगी और दोनों पक्षों की बातें सुनेगी। तकनीकी टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट मुख्यमंत्री को प्रस्तुत करने के उपरांत इस डिस्ट्रीब्यूटरी के निर्माण के संबंध में आगामी कार्यवाही की जाएगी। इस दौरा संबंधित विभाग द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही नहीं की जाएगी। किसानों ने सौहार्दपूर्ण माहौल में उपायुक्त से बात की तथा उनके आश्वासन पर अपनी सहमति जताते हुए धरना स्थगित करने की घोषणा की। इस अवसर पर एसडीएम डबवाली शंभू राठी, सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता भोला सिंह व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed