फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Offices will be sparkling clean, cleanliness drive will reach every home

Sirsa News: चकाचक होंगे दफ्तर, स्वच्छता की मुहिम पहुंचेगी घर-घर

Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 01 Sep 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Offices will be sparkling clean, cleanliness drive will reach every home
सिरसा। हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान 2025 के तहत जिले भर में नगर परिषद और पालिकाओं में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत गलियों व खाली प्लाॅटों को साफ किया जा रहा है। इस नियमित गतिविधि के अलावा अब सरकारी विभागों को रोल मॉडल बनाया जाएगा। सरकारी विभागों की सफाई की गुणवत्ता और कार्यशैली को सुधारने का प्रयास होगा।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में सफाई को लेकर विशेष शेड्यूल नगर परिषद ने तैयार किया है। शेड्यूल के अनुरूप सप्ताह में एक सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। अधिकारियों की अगुवाई में कर्मचारी सफाई अभियान चलाएंगे और घर-घर तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाएंगे। इस दौरान हर तरह के कचरे को बाहर निकला जाएगा और सभी जागरूकता का संदेश देंगे।
विज्ञापन

सरकारी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी स्वच्छता को लेकर कितने गंभीर है और सरकारी भवन की सफाई की स्थिति क्या है इस पर कार्य किया जाएगा। जनता से स्वच्छता सर्वेक्षण के फीडबैक के आधार पर सरकारी कार्यालयों में स्वच्छता को लेकर ध्यान नहीं दिया जाता है इसलिए पहले सरकारी कार्यालयों की स्थिति को सुधारने पर इसी माह से कार्य शुरू होगा। इसको लेकर विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नवंबर तक चलेगा हरियाणा स्वच्छता अभियान 2025
25 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पहले शहरी क्षेत्रों को स्वच्छ बनाया जाएगा। इसके तहत विशेष गतिविधियां करवाई जाएंगी। पार्षदों को भी इसमें सीधे तौर पर शामिल नहीं करने को लेकर गाइडलाइन जारी की गई है। सरकारी तंत्र को अपने स्तर पर इस अभियान को कामयाब बनाना है। इसी आधार पर गतिविधियां करवाई जाएगी।

---
आमतौर पर यह होती हैं गतिविधियां
- स्कूलों में गीले व सूखे कचरे को लेकर जागरूकता अभियान
- कॉलेजों में गीले व सूखे कचरे को लेकर जागरूकता अभियान
- बाजारों में सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर चालान काटना।
- बाजारों में जाकर लोगों को गीले व सूखे को लेकर जागरूक करना।
- लोगों को स्वच्छता एप के बारे में जानकारी देना।
---
कैसे बनाएंगे रोड मॉडल
- सरकारी परिसर को पूरी तरह से स्वच्छ बनाया जाएगा।
- गीले और सूखे डस्टबिन लगाए जाएंगे।
- पब्लिक डिलिंग वाली जगहों पर विशेष रूप से डस्टबिन व सिंगल यूज प्लास्टिक बंद होगा।
- कैंटीन में विशेष रूप से डस्टबिन रहेंगे और गीले-सूखे कचरे के लिए डस्टबिन अलग रखना अनिवार्य है।
---
सरकारी कार्यालय में विशेष शेड्यूल के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। सरकारी कार्यालयों को रोल मॉडल बनाया जाएगा ताकि वहां पर आने वाला आमजन स्वच्छता को समझ सके और सफाई का महत्व जान सके इसीलिए विशेष शेड्यूल तैयार किया जाएगा।
जयवीर सिंह , मुख्य सफाई निरीक्षक, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed