फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NSQF course will start in three PMshree schools of the district, employment opportunities will open

Sirsa News: जिले के तीन पीएमश्री स्कूलों में शुरू होगा एनएसक्यूएफ कोर्स, खुलेंगे रोजगार के अवसर

Thu, 10 Aug 2023 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 10 Aug 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
NSQF course will start in three PMshree schools of the district, employment opportunities will open
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सरकारी स्कूलों से पढ़ने वाले विद्यार्थी अब केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहेंगे। स्कूल से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वे अपना रोजगार स्थापित करने या नौकरी के काबिल हो जाएंगे। राष्ट्रीय कौशल योग्यता फ्रेमवर्क (एनएसक्यूएफ) के तहत उन्हें यह अवसर मिलेगा। अब पीएम श्री स्कूलों में भी विद्यार्थियों के लिए इन्क्यूबेशन सेंटर खोले जाएगी। इसके तहत सिरसा के 3 पीएम श्री स्कूलों का चयन किया गया है।
समग्र शिक्षा अभियान के तहत विद्यार्थियों के लिए पीएम श्री स्कूलों में इनक्यूबेशन सेंटर खोले जा रहे हैं। इसमें नौंवी कक्षा के विद्यार्थी भाग ले सकेगे। इस दौरान छह कोर्सों को शुरू किया जाएगा। इस दौरान प्रत्येक कोर्स में 25 विद्यार्थी भाग लेंगे। इंटर्नशिप की तरह प्रशिक्षण पूरा करने के बाद हुनरमंद विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा।एनएसक्यूएफ के तहत प्रदेश के 10 पीएम श्री स्कूलों में कोर्स शुरू किए जाने हैं। इसमें से सिरसा के तीन स्कूल शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन




76 स्कूलों में स्थापित है कौशल केंद्र

जिले में करीब 76 स्कूलों में कौशल केंद्र पहले से ही स्थापित है। यहां कक्षा नौवीं से 12वीं तक विद्यार्थी कौशल से संबंधित पढ़ाई (वोकेशनल कोर्स) करते हैं। चौथे वर्ष यानी 12वीं कक्षा में जब विद्यार्थी आता है, तो उन्हें निशुल्क इंटर्नशिप या विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इस दौरान केंद्रों में 14 अलग-अलग कोर्स इस दौरान चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्कूलों में शुरू होंगे कोर्स
स्कूल का नाम, कोर्स का नाम
- राजकीय स्कूल ओढां, आईटी व पीसीए
- राजकीय स्कूल कुस्सर, आईटी व एग्रीकल्चर
- राजकीय स्कूल डिंग, आईटी व एग्रीकल्चर


प्राचार्यों की बैठक ले दिए निर्देश
एनएसक्यूएफ कोऑडिर्नेटर इशान मोहम्मद व एपीसी नरेंद्र सिंह शम्मी ने तीनों स्कूलों के प्राचार्यों के साथ वीरवार को बैठक की। बैठक में प्राचार्याें को एनएसक्यूएफ के बारे में बताया गया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। नरेंद्र सिंह शम्मी ने कहा कि एनएसक्यूएफ के तहत चल रहे कोर्स में विद्यार्थियों को हुनर सिखाया जाता है। इस दौरान विद्यार्थियों को ब्यूटी एंड वेलनेस, एग्रीकल्चर, नर्सिंग, आईटी व अन्य स्किल सिखाई जाती है।


वर्जन
एनएसक्यूएफ के तहत जिले के तीन पीएम श्री स्कूलों में छह नए कोर्स शुरू किए जा रहे हैं। इस दौरान ओढां, कुस्सर व डिंग में पीएम श्री स्कूलों में कोर्स खोले जाएंगे। इसमें विद्यार्थियों को रोजगारमुखी कौशल सिखाया जाएगा। -नरेंद्र सिंह शम्मी, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।



वर्जन
तीन पीएमश्री स्कूलों में कोर्स खोलने को लेकर वीरवार को स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक बुलाई गई। इस दौरान प्राचार्यों को एनएसक्यूएफ की संपूर्ण जानकारी दी गई है। - इशान मोहम्मद, को-ऑडिर्नेटर एनएसक्यूएफ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed