{"_id":"6262ef5d22f6ca5c6d406e52","slug":"now-the-fee-will-have-to-be-paid-on-coming-to-the-stadium-for-a-walk-sirsa-news-hsr6297806157","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब स्टेडियम में सैर करने आने पर देना होगा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब स्टेडियम में सैर करने आने पर देना होगा शुल्क
विज्ञापन
सिरसा। निदेशालय द्वारा जिला के सभी खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों व घूमने आने वालों से शुल्क लेने को लेकर पत्र जारी कर दिया है। जिसको लेकर स्टेडियम के अधिकारियों में बैठकों का दौर शुरू हो गया है। वहीं स्टेडियम के अधिकारी मंथन करने में जुट गए है कि किस प्रकार से इस सिस्टम को लागू करना है। वहीं अभी तक स्थिति स्पष्ट नहीं है कि इस शुल्क के बदले में स्टेडियम खिलाड़ियों व लोगों को क्या सुविधा मुहैया करवाएगा।
शहर के बरनाला रोड पर शहीद भगत सिंह स्टेडियम में अलग-अलग खेलों के 8 खेल मैदान बनाए गए हैं। जिसमें प्रतिदिन सुबह व शाम को करीब 5 हजार से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करने के लिए आते हैं। वहीं स्टेडियम के आसपास 20 कॉलोनियां (राम कॉलोनी, आईएमटीसी कॉलोनी, एडीसी कॉलोनी, खैरपुर, अजय विहार, हुडा सेक्टर, हाउसिंग बोर्ड, शक्ति नगर, सावन कॉलोनी) आदि से लोग आते हैं। इन कॉलोनियों में रहने वाले करीब 3 हजार से अधिक लोग घूमने के लिए आते है। जो अब स्टेडियम के इस फैसले से प्रभावित होंगे।
अभी स्पष्ट नहीं कैसे लागू होगा सिस्टम
इस नए आदेश के बाद स्टेडियम अधिकारियों ने बैठकें करनी शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक किसी प्रकार की स्थिति स्पष्ट नहीं है कि इस सिस्टम को किस प्रकार से लागू किया जाएगा। वहीं अधिकारियों द्वारा ये भी स्पष्ट नहीं किया जा रहा है कि अगर ये नियम लागू होता है तो स्टेडियम खिलाड़ियों को इस शुल्क के बदले में किस प्रकार की सुविधा देगा। वहीं अगर कोई सुबह व शाम को घूमने के लिए आता है तो शहरवासियों को स्टेडियम के किस प्रकार की सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन
पत्र जारी हुआ है जिसमें शुल्क लेने के बारे में जिक्र किया गया है, लेकिन अभी बैठकें की जा रहीं है। सोमवार तक इस बारे में संपूर्ण जानकारी दे पाएंगे।
- सुदेश कुमार, जिला स्पोर्ट्स अधिकारी, सिरसा।
दोनों समय में सुबह व शाम को खेलों के अभ्यास के लिए जाते हैं। अब खबर मिली है कि स्टेडियम में जाने के लिए पैसे देने पड़ेंगे। ऐसे में उन पर अतिरिक्त भार पडे़गा।
- पीयूष, खिलाड़ी
शहर में एक मात्र ऐसा स्टेडियम है जिसमें अभ्यास के लिए जा सकते हैं। लेकिन अब इसके लिए भी शुल्क देना होगा। कोच से बात की है लेकिन उन्होंने अभी तक कोई समाधान नहीं बताया है।
-किरण, खिलाड़ी
स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों में ज्यादातर गरीब परिवारों से आते हैं। जो इस शुल्क को देने में समर्थ नहीं है। अगर ये नियम लागू होता है तो खिलाड़ी अभ्यास के लिए आना बंद हो जाएंगे।
- तीशा, खिलाड़ी
मैं स्टेडियम में जूडो का अभ्यास करती हूं। खेल स्टेडियम में किसी प्रकार का शुल्क देने के लिए कोई भी खिलाड़ी तैयार नहीं है। इस फैसले से सभी खिलाड़ी प्रभावित होंगे।
- शिवानी, खिलाड़ी