फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now Sirsa railway station will be rejuvenated, new railway line will be laid at a cost of nine crores

अब सिरसा रेलवे स्टेशन का होगा कायाकल्प, नौ करोड़ की लागत से बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Now Sirsa railway station will be rejuvenated, new railway line will be laid at a cost of nine crores
सांसद सुनीता दुग्गल रेलगाड़ी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करतीं। संवाद - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। यात्रियों को सुविधा देने के लिए सिरसा रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों का विस्तार और ठहराव को लेकर केंद्र सरकार की ओर से कई नए कदम उठाए जा रहे हैं। अब सिरसा में नई रेल लाइन बिछाने और स्टेशन का कायाकल्प करने को लेकर भी तैयारी की जा रही है। सरकार की ओर से सिरसा रेलवे स्टेशन के सुंदरीकरण को लेकर एक करोड़ छह लाख की मंजूरी दी गई है। वहीं, अब करीब नौ करोड़ की लागत से नई रेलवे लाइन भी डालने को लेकर भी तैयारी की गई है।
वीरवार को बठिंडा-अनूपगढ़-बठिंडा-सिरसा नई रेल शुरू होने पर सांसद सुनीता दुग्गल ने उसे हरी झंडी दिखाई और खुद रेल के इंजन पर सवार होकर सिरसा से बडागुढ़ा रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं। इससे पहले रेलवे स्टेशन पर सांसद के सम्मान में आयोजित धन्यवाद समारोह में उन्होंने शिरकत की। इस अवसर पर एडीईएन रेलवे आनंद स्वरूप, अजय गौतम, स्टेशन अधीक्षक नरेंद्र कुमार, प्रेम सैनी, भाजपा की महिला नेता रेणू शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप रातुसरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन

इस प्रकार से रहेगा ट्रेन का समय
गाड़ी संख्या 04771 सुबह 6.40 बजे बठिंडा से रवाना होकर लगभग 12 बजे अनूपगढ़ पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 04772 अनूपगढ़ से लगभग साढ़े 12 बजे रवाना होगी और सायं लगभग 6 बजे बठिंडा पहुंचेगी। इसके बाद गाड़ी संख्या 04784 बठिंडा से सिरसा के लिए शाम 7.10 बजे रवाना हो जाएगी, जो रात्रि के समय लगभग 9.30 बजे सिरसा पहुंचेगी। इसके उपरांत यह रेलगाड़ी प्रात: 7.50 पर बठिंडा के लिए रवाना होगी और यह गाड़ी अनूपगढ़ तक जाएगी। इस गाड़ी के चलने से सिरसा से बठिंडा के बीच दैनिक रेल यात्रियों व खाजूवाला क्षेत्र तक के लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से रहेगा ट्रेन का रूट
गाड़ी बठिंडा से चलने वाली जोधपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस सहित अन्य कई गाड़ियों को मिला देगी। जिससे हरमंदिर साहिब अमृतसर, डेरा व्यास, जोधपुर व कैंसर के इलाज हेतु बीकानेर जाने वाले लोगों को सहायता मिलेगी। पिछले काफी समय से लोगों द्वारा नई रेल सेवा की मांग की जा रही थी। अब क्षेत्रवासियों को इस रेलसेवा का बहुत लाभ मिलेगा। सांसद सुनीता दुग्गल ने लोकसभा में ट्रेनों के ठहराव के लिए गत दिनों रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी। मुलाकात में सांसद ने नरवाना स्टेशन पर गाड़ी संख्या 12421/22 अमृतसर-नांदेड़ साहिब सुपरफास्ट का ठहराव नरवाना स्टेशन व गाड़ी संख्या 19225/26 जम्मूतवी-जोधपुर एक्सप्रेस का मंडी डबवाली स्टेशन पर ठहराव करने हेतु मांग की थी। उक्त दोनों गाड़ियों का ठहराव इन स्टेशनों पर शुरू हो चुका है।

रेलवे स्टेशन पर लगाया जाएगा हाइडेंट सिस्टम
सांसद सुनीता दुग्गल ने बताया कि सिरसा तक रेलवे की संख्या को बढ़ाने के लिए यहां पर हाइडेंट सिस्टम लगाया जाएगा। जिससे रेलों में पानी भरा जा सकेगा। इससे कई अन्य ट्रेनों का विस्तार भी सिरसा रेलवे स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed