फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Now firecrackers will not be fired with bullets in the city, silencer will be removed

शहर में अब बुलेट से नही बजेंगे पटाखे, उतारे साइलेंसर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 08:27 PM IST
विज्ञापन
Now firecrackers will not be fired with bullets in the city, silencer will be removed
बुलेट बाइक से सेलेंसर निकलवाते यातायात थानी प्रभारी बहादुर सिंह। - फोटो : Sirsa
सिरसा। शहर में अब बुलेट मोटरसाइकिल सवार पटाखे नही बजा पाएंगे। होली से पहले दिन ही यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने पटाखे वाले साइलेंसर उतरवाने शुरू कर दिए हैं। पुलिस टीम बुलेट मोटरसाइकिल के साइलेंसर उतार रही है। जिन बुलेट बाइक में पटाखे वाले साइलेंसर लगे हैं। उन्हें तुरंत प्रभाव से उतारा जा रहा है। यातायात थाना प्रभारी बहादुर सिंह ने बताया कि जो हुड़दंग बाजी करने के साथ साइलेंसर में पटाखे बजाते है। इससे ध्वनि प्रदूषण के साथ लोगों को परेशानी होती है। पटाखे वाले साइलेंसर किसी भी बुलेट में नहीं लगे होने चाहिए। अगर पटाखे वाला साइलेंसर लगा बुलेट बाजार में आएगा तो चालान किया जाएगा। अगर किसी बुलेट का पहले भी चालान है, लेकिन साइलेंसर फिर भी नहीं उतारा तो उनका साइलेंसर खुद यातायात थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बहादुर सिंह उतरवा रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों से अपील की कि खुशियों का त्योहार खुशियों से मनाएं, फूलों की होली खेले, नशे को जलाएं एवं शहर में शांति रखे। यातायात थाना प्रभारी ने कहा कि कानून के नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। इसलिए यातायात नियमों का पालन अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed