{"_id":"6241f916303fbb73a57bd8e1","slug":"notices-will-be-marked-to-those-who-have-not-deposited-property-tax-sirsa-news-hsr627736731","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाने वालों को चिह्नित कर दिए जाएंगे नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवाने वालों को चिह्नित कर दिए जाएंगे नोटिस
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पहुंचे शहरवासी (फाइल फोटो)
- फोटो : Sirsa
सिरसा। 31 मार्च तक बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर नगर परिषद 25 प्रतिशत की छूट दे रही है। जिस कारण रोजाना करीब 200 उपभोक्ता टैक्स जमा करवाने के लिए नगर परिषद में पहुंच रहे हैं। कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने सोमवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यवस्था की जानकारी ली। वहीं छूट को देखते हुए प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए जनता के लिए क्या व्यवस्था की जा रही है, इसके बारे में कार्यकारी अधिकारी ने चर्चा की। वहीं जिन लोगों ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं जमा नहीं करवाया है उन्हें चिह्नित कर नोटिस जारी किया जाएगा, इस बारे में भी चर्चा की गई।
बकाया प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 10 वर्ष का बकाया टैक्स ब्याज मुक्त जमा किया जा रहा है। इसके अलावा 25 प्रतिशत छूट भी दी जा रही है। ऐसे में टैक्स जमा करवाने वालों की संख्या में बढ़ रही है। प्रतिदिन नगर परिषद को करीब दो से ढाई लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हो रहा है। सोमवार को कार्यकारी अधिकारी संदीप मलिक ने अधिकारियों के साथ बैठक लेकर व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा रहे हैं उन्हें चिह्नित कर नोटिस भिजवाया जाए। पूरे शहर में मनादी करवाकर लोगों को दी जा रही छूट की जानकारी दी जाए। ताकि उपभोक्ता इसका फायदा उठा सकें।
प्रॉपर्टी टैक्स से नप को हुआ 50 लाख का राजस्व प्राप्त
नप कार्यालय में प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए रोजाना 200 उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। 8 फरवरी से 20 मार्च तक प्रॉपर्टी टैक्स से करीब 50 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने की अंतिम तारीख 31 मार्च है, जिसके चलते यह आंकड़ा और अधिक बढ़ेगा।
विज्ञापन
प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने वालों को 31 मार्च तक छूट दी रही है। इसके बाद नोटिस दिए जाएंगे। इतना ही नहीं कार्यालय में अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है ताकि टैक्स जमा करवाने के लिए आने वाले लोगों को परेशानियों का सामना ना करना पड़े। इस संबंध में मुनादी भी करवाई जाएगी।
-संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।