फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Notices not yet reached four thousand holders, target of updating data by March 25

अभी तक चार हजार धारकों तक नहीं पहुंचे नोटिस, 25 मार्च तक डाटा अपडेट करने का लक्ष्य

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Mar 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Notices not yet reached four thousand holders, target of updating data by March 25
नगरपरिषद में प्रोपर्टी टैक्स सर्वे में आई आपत्तियां दर्ज करते कर्मचारी। - फोटो : Sirsa
सिरसा। सरकार के आदेेश पर किए गए प्रॉपर्टी सर्वे के मूल्यांकन नोटिस अभी तक पूरी तरह नहीं बंट पाए हैं लेकिन अभी से नप ने वार्डों में लगाए जा रहे आपत्ति निवारण शिविर को बंद करने की तैयारी शुरू कर दी है। अभी तक करीब चार हजार प्रॉपर्टीधारकों के पास नोटिस नहीं पहुंचे हैं। इसके बावजूद 25 मार्च तक ही वार्डों में कैंप लगाने की योजना है। इसके बाद केवल नप कार्यालय में लगाए काउंटर पर समस्या सुनी जाएगी।
विज्ञापन

नए सिरे से प्रॉपर्टी का मूल्यांकन किया गया। इसका ठेका याशी कंपनी को दिया और दो वर्ष पहले सर्वे पूरा कर लिया। अब इसके मूल्यांकन नोटिस वितरित किए जा रहे हैं। लेकिन कई कॉलोनी के लोगों ने नोटिस स्वीकार लेने से मना कर दिया। जिन लोगों ने नोटिस स्वीकार किए, उन्होंने खामियां गिनाते हुए नप कार्यालय आकर रोष जताया। लोगों ने कहा कि कंपनी ने लापरवाही से काम करते हुए सर्वे किया है। किसी का नाम गलत लिख दिया तो किसी की भूमि की पैमाइश गलत कर दी गई। इतना ही नहीं कइयों का तो स्थायी पता ही गलत कर दिया गया। जबकि ये सर्वे ड्रोन से हुआ है। जिसमें गलती की गुंजाइश कम होती है। सच्चाई ये है कि सर्वे के कर्मचारियों ने केवल खानापूर्ति करते हुए एंट्री कर डाली। जिससे अब शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सिरसा शहर में ही अभी तक करीब चार हजार प्रॉपर्टी धारकों को नोटिस नहीं मिले हैं। जब उन्हें नोटिस मिलेंगे तो वे भी खामियां ठीक करवाने के लिए आएंगे। अब समस्या यह है कि 25 मार्च के बाद केवल नगर परिषद कार्यालय में ही नोटिस की खामियों का समाधान होगा।
विज्ञापन

अब तक 4860 आपत्तियां मिलीं, जिनमें से 4200 का हुआ समाधान
सिरसा शहर में करीब 4860 आपत्तियां दर्ज करवाई गई हैं। जिनमें से अभी तक 4200 आपत्तियों का ही समाधान हुआ है। इसके लिए सभी वार्डों में शेड्यूल बनाकर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि आमजन को खामियां ठीक करवाने के लिए नप कार्यालय न आना पड़े। इसके साथ ही यह लक्ष्य भी रखा गया है कि 25 मार्च तक सभी आपत्तियां ठीक करवा दी जाएं। इसके बाद पोर्टल पर डाटा अपडेट करके वार्डों के कैंप बंद कर किए जाएंगे। यदि 25 मार्च के बाद किसी को आपत्ति ठीक करवानी है तो नगर परिषद कार्यालय आना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिये... यहां मिली इतनी आपत्तियां
-सिरसा नगर परिषद में 4860 आपत्तियां दर्ज हुई, जिनमें से अभी तक 4200 का समाधान हुआ है।
-ऐलनाबाद में 1685 आपत्तियां आई जिनमें से 1456 का समाधान हुआ।
- डबवाली नगर पालिका क्षेत्र में 1130 आपत्तियों में से 908 का समाधान हुआ।
-रानियां नगर पालिका में अभी तक 1071 आपत्तियों का समाधान हुआ है।
कीर्ति नगर में शिविर आज
प्रॉपर्टी असेसमेंट सर्वे में कमियों को दुरुस्त करने के लिए कीर्तिनगर में स्थित सरकारी स्कूल में 20 व 21 मार्च को शिविर लगाया जाएगा। इसके अलावा रानियां में 22 मार्च मंगलवार को नगर पालिका में याशी कंपनी द्वारा कैंप लगाया जाएगा। जहां पर कंपनी का एक कर्मचारी आपत्तियों को दूर करने का कार्य करेगा।

वर्जन
प्रॉपर्टी मूल्यांकन नोटिस के सर्वे में मिल रही आपत्तियों को 25 मार्च तक दूर कर दिया जाएगा। इसके बाद पोर्टल पर इसे अपडेट करने का कार्य किया जाएगा। वार्डों में कैंप लगाकर आपत्तियां दर्ज कर उनका समाधान करने का काम लगातार जारी है।
- डूंगरराम, सुपरवाइजर, याशी कंपनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed