फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Not a single member out of 23 attended the meeting.

Sirsa News: बैठक में 23 में से एक भी सदस्य नहीं पहुंचा, इंतजार कर लौटे एसडीएम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Dec 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Not a single member out of 23 attended the meeting.
नाथूसरी चौपटा पंचायत समिति से विजेता चेयरमैन व वाइस चेयरमैन। - फोटो : Sirsa
बडागुढ़ा। बडागुढ़ा खंड में पंचायत समिति अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद के चुनाव हेतु शुक्रवार को बुलाई गई पहली बैठक में कुल 23 में से कोई भी पंचायत समिति सदस्य नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

एसडीएम उदय सिंह की देखरेख में होने वाली इस बैठक का समय सुबह 11 बजे का रखा गया था। बैठक से करीब एक घंटे पूर्व ही एसडीएम कार्यालय में पहुंच गए थे, लेकिन काफी इंतजार के बावजूद भी कोई सदस्य नहीं पहुंचा। नियमानुसार कोरम पूरा होने के लिए 16 सदस्यों का पहुंचना अनिवार्य है। काफी समय तक इंतजार करने के बाद एसडीएम लौट गए। खंड बडागुढ़ा में राजनीतिक पार्टियों द्वारा अपनी पार्टी से समर्थित प्रतिनिधि को चेयरमैन व उपाध्यक्ष बनाने के लिए जोड़तोड़ किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक चेयरमैन पद की दौड़ में 4 पंचायत समिति सदस्य शामिल हैं। जोकि अपनी अपनी दावेदारी पेश करते हुए जोड़तोड़ करने में जुटे हैं। वहीं मंत्रियों व राजनीतिक लोगों तक पहुंच बनाकर चेयरमैन बनने के लिए जुगाड़ बिठाया जा रहा है। बता दें कि पिछली बार पंचायत समिति में बीजेपी समर्थित ही चेयरमैन चुना गया था।
विज्ञापन

इस बार प्रदेश के एक मंत्री द्वारा बिना चुनाव के सर्वसम्मति से चेयरमैन बनाने के लिए सिफारिश की गई है। बताया ये भी जा रहा है कि सिरसा में एक मंत्री की कोठी में पंचायत समिति सदस्यों को बुलाया गया था, जिसमें करीब 17 सदस्य मौजूद थे। मंत्री ने चुनाव न करवाकर आपसी भाईचारे से चेयरमैन बनाए जाने की सलाह दी गई। इधर, पंचायत अधिकारी हरजीत सिंह ने बताया कि इस चुनाव के लिए सभी को पत्र भेजकर सूचित किया गया था, लेकिन कोई सदस्य नहीं पहुंचा। अब ये बैठक 6 जनवरी 2023 को बुलाई गई है। सभी निर्वाचित 23 सदस्यों को दोबारा पत्र भेजकर बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वसहमति से सूरजभान प्रधान व मांगेराम बने उपप्रधान
चोपटा। नाथूसरी चोपटा पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव सर्वसहमति से संपन्न हुआ। बीडीपीओ कार्यालय नाथूसरी चोपटा में नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें सूरजभान बूमरा चाहरवाला को चेयरमैन वाइस चेयरमैन मांगेराम पूनिया खेड़ी को सर्वसहमति से चुना गया।

एसडीएम राजेंद्र कुमार, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह की उपस्थिति में शुरू हुई चुनाव प्रक्रिया में पंचायत समिति प्रधान व उपप्रधान पद के लिए सूरजभान व मांगेराम के अलावा किसी ने नामांकन दाखिल नहीं किया। इस तरह से दोनों निर्विरोध चुन लिए गए। चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनने के बाद सूरजभान और मांगेराम ने अपने समर्थकों के साथ नाथूसरी चोपटा सहित कई गांवों में विजयी जुलूस निकाला। इस मौके पर कागदाना पैक्स चेयरमैन राजवीर मंडा, सुरेश कुमार, नंदलाल बैनीवाल, रणबीर बैनीवाल, विनोद बिश्नोई, महेंद्र दड़बा, रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed