फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nohar feeder canal broke, 300 acres of crops flooded

Sirsa News: नोहर फीडर नहर टूटी, 300 एकड़ फसल में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Nohar feeder canal broke, 300 acres of crops flooded
सिरसा। नहराना फीडर में आया कटाव। संवाद
चोपटा। क्षेत्र के नहराना हेड से राजस्थान जाने वाली नोहर फीडर नहर गांव माखोरानी के पास बुधवार को सुबह टूट गई। नहर टूटने से गांव माखोसरानी, दड़बा कलां व नहरांवाली के 300 एकड़ फसल जलमग्न हो गई है। इससे नरमा व धान की फसलों को नुकसान हुआ है। नहर टूटने की सूचना मिलने पर सिंचाई विभाग के एसडीओ हरदीप सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद नहर को नहराना हेड से नहर को बंद करवा गया। वहीं, नहर को दुरुस्त करवाने का काम शुरू कर दिया है। नहर गांव माखोसरानी के पास बुधवार को सुबह करीबन छह बजे अचानक टूटी थी। इसके बाद नहर में करीबन 100 फीट कटाव हो गया। कटाव ज्यादा होने से पानी खेतों की तरफ तेजी से बढ़ने लगा। इसके बाद शेरांवाली माइनर में पानी डाला गया है। शेरांवाली नहर में कई जगह पर किसानों ने मोगे बंद किए हुए हैं। वहीं, नहर कई जगह से क्षतिग्रस्त है। इससे शेरांवाली नहर टूटने का खतरा भी पैदा हो गया है।
विज्ञापन


सेम से पहले भी हो चुका है फसलों का नुकसान

चोपटा क्षेत्र के सेमग्रस्त गांवों में मानसून की अधिक बारिश होने से जलभराव के कारण पहले ही फसलों का बड़े स्तर पर नुकसान हो चुका है। जलभराव होने के कारण किसान गेहूं की बिजाई के लिए भी परेशान हो रहे हैं। किसान पानी की निकासी के लिए चिंतित हैं। किसानों ने बताया कि दड़बा कलां, माखोसरानी व नहरांवाली में नहर टूटने से काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-----------नोहर फीडर नहर गांव माखोसरानी के पास बुधवार सुबह टूट गई। नहर में नहराना हेड से पानी बंद करवा दिया गया है। नहर में आए कटाव को दुरुस्त करने का काम किया जाएगा।

- हरदीप सिंह, एसडीओ, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article