{"_id":"65cbb2ce915b4a9b960f3cb7","slug":"no-movement-was-seen-on-the-state-border-farmer-leaders-did-not-reach-sirsa-news-c-128-1-sir1002-115103-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राज्य की सीमा पर नहीं दिखी कोई हलचल, किसान नेता नहीं पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राज्य की सीमा पर नहीं दिखी कोई हलचल, किसान नेता नहीं पहुंचे
Tue, 13 Feb 2024 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Tue, 13 Feb 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली कूच को लेकर गोल चौक पर तैनात फोर्स। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। हरियाणा-पंजाब बॉर्डर मंगलवार को पूरी तरह से सील रहा। बठिंडा रोड पर राज्य की सीमा पर प्रशासन व हरियाणा पुलिस ने पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। किसानों के ट्रैक्टरों को रोकने के लिए रेलवे ओवरब्रिज तथा रेलवे अंडरब्रिज को पूर्ण रूप से बड़े-बड़े पत्थर और बैरिकेड लगा कर बंद कर दिया गया। बड़े-बड़े वाहनों के साथ पुलिस के जवान व सुरक्षा कंपनियों के जवान पूरी मुस्तैद रहे।
मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मानविंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक कंवलप्रीत सिंह चहल व डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने पहुंचकर निरीक्षण किया। बठिंडा गोल चौक पर एसपी डबवाली सुमेर सिंह, डीएसपी राजेंद्र सिंह व महिला पुलिस ने मोर्चा संभाले रखा। एसपी सुमेर सिंह ने बताया कि किसानों की ओर से कोई मूवमेंट नहीं हुई है और डबवाली व आसपास के क्षेत्र में अमन-शांति कायम है।
यातायात व्यवस्था हुई प्रभावित
डबवाली के रेलवे ओवर ब्रिज तथा रेलवे अंडर ब्रिज को पूर्ण रूप से बंद कर दिए जाने के बाद सारे वाहन कॉलोनी रोड रेलवे फाटक से गुजरते नजर आए। पैसेंजर ट्रेन व गुड्स ट्रेन के समय रेलवे फाटक बंद होने से ट्रैफिक की समस्या काफी गंभीर रही। फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें देखने को मिलीं।