फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   No case of dengue-malaria found till now, 50 teams are looking for larva

अब तक नहीं मिला डेंगू-मलेरिया को कोई भी केस, 50 टीमें लारवा की तलाश में जुटी

Sun, 06 Jun 2021 10:04 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
No case of dengue-malaria found till now, 50 teams are looking for larva
सिरसा। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले कम होने के बाद स्वास्थ्य विभाग डेंगू और मलेरिया से निपटने की तैयारियों में जुट गया है। जनवरी से अब तक विभाग को जिले में डेंगू के 41 आशंकित मरीज मिले हैं, लेकिन इनमें से कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं पाया गया। वहीं मलेरिया का अभी कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला है। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में 50 टीमें लगातार सर्वे कर रही हैं। अभी तक किसी भी स्थान पर लारवा होने की पुष्टि नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद विभाग की ओर से डेंगू व मलेरियां संबंधित जांच और सैंपलिंग प्रक्रिया को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। मलेरिया विभाग की टीमें गांवों के तलाबों, खाली प्लॉटों में जमा पानी और मकानों की छत्तों पर पड़े टायरों और खाली डिब्बों में लारवा की तलाश की जा रही है। कोरोना महामारी के दौरान विभाग कर्मचारियों की अलग-अलग स्थानों पर ड्यूटी लगाई जाने के कारण जागरूकता अभियान में काफी प्रभाव पड़ा है। लेकिन अब विभाग कर्मचारियों की ओर से लगातार अभियान चलाकर लोगों को आसपास के क्षेत्र में पानी जमा न होने देने को लेकर जागरूक किया जा रहा है, ताकि मच्छर न पनप सकें।
विज्ञापन

विभाग की ओर से ली गई थी 9296 स्लाइड
मलेरिया विभाग की ओर से जनवरी से अब तक 9296 स्लाइडें ली गई थी। इनमें से 41 मरीज आशंकित पाए गए। जिले में अभी तक कोई भी मरीज डेंगू से ग्रस्त नहीं मिला है। विभाग की ओर से अब शहर में फोगिंग और दवाइयों का छिड़काव करवाने को लेकर तैयारी की जा रही है। टीमें अब गांवों और शहर वासियों को जागरूक करने में लग गई हैं। बारिश शुरू होने के बाद मामले बढ़ भी सकते हैं, जिसके चलते विभाग ने पहले से तैयारियां करनी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

2019 में मिले थे सबसे अधिक डेंगू के मरीज
वर्ष मलेरिया डेंगू
2019 48 88
2020 08 19
2021 00 00
इस तरह से कर सकते हैं बचाव
- कूलर और पानी की टंकी को सप्ताह में दो बार साफ करें।
- कूलर के पानी में एक चम्मच पेट्रोल डालें।
- घड़े में रोजाना साफ पानी भरें और पानी भरने से पहले उसे अच्छी तरह से साफ करें।
- बुखार होते ही रक्त की जांच अवश्य करवाएं।
- डेंगू की पुष्टि होने के बाद योग्य डॉक्टर से उपचार कराएं।
- घर या दफ्तर के आसपास जलभराव नहीं होने दें।
- छत्तों पर पड़े पुराने सामान में पानी न जमा होने दे।
जिले में डेंगू और मलेरिया का अभी तक कोई भी मरीज पॉजिटिव नहीं मिला है। सीएचसी और पीएचसी केंद्रों पर तैनात कर्मचारी समय मिलने के बाद जांच कर रहे हैं। जनवरी से अब तक डेेंगू के 41 आशंकित मरीज मिले थे। इनमें से कोई भी मरीज अभी पॉजिटिव नहीं पाया गया है। लोगों को जागरूक करने का अभियान भी लगातार जारी है। - डॉ. दीप गगनेजा, मलेरिया अधिकारी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed