फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NMMS exam will be held on November 20 in 8 schools of the district, 2463 students will take part

जिले के 8 स्कूलों में 20 नवंबर को होगी एनएमएमएस की परीक्षा, 2463 विद्यार्थी लेंगे हिस्सा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Nov 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
NMMS exam will be held on November 20 in 8 schools of the district, 2463 students will take part
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण करते नीरज पाहुजा। फाइल फो? - फोटो : Sirsa
सिरसा। जिले में एनएमएमएस (राष्ट्रीय साधन व योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा) की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह परीक्षा 20 नवंबर को आयोजित होगी। परीक्षा के लिए जिलेभर में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 2463 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को 48 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से एनएमएमएस की परीक्षा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसके लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। विद्यार्थियों की यह परीक्षा मानसिक व बौद्धिक स्तर पर ली जाएगी। परीक्षा तीन घंटे तक चलेगी। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक रहेगा। परीक्षा के लिए स्कूल प्राचार्य को ही इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इस परीक्षा के लिए विद्यार्थी के सातवीं में 55 फीसदी अंक होने अनिवार्य है। वहीं 8वीं की पढ़ाई सरकारी स्कूल में कर रहा हो।
विज्ञापन

एनएमएमएस परीक्षा से क्या होगा फायदा
एनएमएमएस एक योग्यता परीक्षा है। इस परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की योग्यता को जांचा जाएगा। इसके बाद विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति दी जाएगी। इस परीक्षा को पास करने के बाद विद्यार्थियों को 4 साल तक छात्रवृत्ति मिलेगी। विद्यार्थी को प्रति माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। इस छात्रवृत्ति से विद्यार्थियों को शिक्षा प्राप्त करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस प्रकार से होगी विद्यार्थियों की परीक्षा
सेंटर का नाम विद्यार्थियों की संख्या
आर्य गर्ल्स स्कूल, आर्य समाज रोड 310
आर्य स्कूूल, काठमंडी 310
राजकीय गर्ल्स स्कूल मेला ग्राउंड 310
आरकेपी स्कूल, नेहरू पार्क 310
आरएसडी स्कूूल, डबवाली रोड 310
भारत सीसे स्कूल 310
सेंट्रल सीनियर सेकेंडरी स्कूल 310
राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महावीर दल 293
वर्जन
जिला मुख्यालय में एनएमएमएस की परीक्षा आयोजित की जा रही है। ये परीक्षा 20 नवंबर को शहर के आठ सेंटरों पर आयोजित होगी। इस दौरान करीब 2463 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। इस परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को 4 साल तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। - नीरज पाहुजा, जिला गणितज्ञ विशेषज्ञ, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed