{"_id":"6546819fcb0a9782b405d6c1","slug":"nmms-exam-will-be-held-on-november-19-at-11-exam-centers-sirsa-news-c-128-1-sir1002-9439-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: 11 परीक्षा केंद्रों पर 19 नवंबर को होगी एनएमएमएस परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: 11 परीक्षा केंद्रों पर 19 नवंबर को होगी एनएमएमएस परीक्षा
Sat, 04 Nov 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यू एजेंसी
सिरसा। जिले में नेशनल मीन्स कम मेरिट स्काॅलरशिप (एनएमएमएस) की परीक्षा 19 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिले से सातों खंडों के करीब 2731 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा विभाग ने 11 परीक्षा केंद्र बनाए हैं।
छात्रवृत्ति परीक्षा में राजकीय स्कूलों में पढ़ने वाले आठवीं कक्षा के विद्यार्थी बैठेंगे। 19 नवंबर को विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा होगी। इस परीक्षा को पास करने वाले विद्यार्थियों को चार सालों तक प्रतिवर्ष 12 हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। हर महीने 1 हजार रुपये विद्यार्थियों के बैंक खाते में आएंगे। इससे विद्यार्थी नोट बुक, पैन, स्कूल बैग, जूते व अन्य चीजें खरीद पाएगा।
दो चरणों में होगी छात्रवृत्ति परीक्षा
परीक्षा दो चरणों में होगी। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा जाएगा। इसमें 90 प्रश्न होंगे और सभी 1-1 नंबर के होंगे। दूसरे चरण में जरनल परीक्षा होगी। इसमें भी 90 प्रश्न 1- 1 नंबर के होंगे। इसमें सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान के प्रश्न होंगे। परीक्षा 19 नवंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी।
विज्ञापन
इस प्रकार बनाएं गए है परीक्षा केंद्र
परीक्षा केंद्र का नाम, विद्यार्थी
- आरएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सांगवान चौक सिरसा, 312
- आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, आर्य समाज रोड सिरसा, 312
- राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेला ग्राउंड सिरसा, 312
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खैरपुर सिरसा, 312
- न्यू सतलुज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सिरसा, 312
- सेठ सगरमल सुराना जैन गर्ल्स सीसे स्कूल, नोहरिया बाजाार, सिरसा, 312
- श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा हाई स्कूल सिरसा, 312
- राजकीय हाई स्कूल, कीर्ति नगर सिरसा, 312
- राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, महावीर दल रानियां गेट सिरसा, 312
- डीवी विद्या निकेतन हाई स्कूल, शिव चौक सिरसा, 312
- यादव बाल विद्या मंदिर हाई स्कूल, रेलवे लाइन, सिरसा, 174
वर्जन
शहर में एनएमएमएस की परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। 19 नवंबर को एनएमएमएस की परीक्षा होगी। शहर में 11 सेंटर बनाए गए हैं। इसमें करीब 3 हजार विद्यार्थी परीक्षा में हिस्सा लेंगे। इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थियों को चार सालों तक छात्रवृत्ति दी जाएगी। - हरीश चावला, नोडल अधिकारी एनएमएमएस सिरसा।