फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Newly constructed buildings of 7 sub-health centers were inaugurated.

Sirsa News: 7 उप स्वास्थ्य केंद्रों के नव निर्मित भवनों का हुआ लोकार्पण

Sat, 30 May 2026 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 30 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Newly constructed buildings of 7 sub-health centers were inaugurated.
सिरसा में उप स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण करते केबिनेट मंत्री महिपाल ढांडा। 
सिरसा। स्वस्थ हरियाणा समृद्ध हरियाणा अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में 100 करोड़ रुपये से अधिक की 9 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का पंचकूला में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में लोकार्पण किया। इसी कड़ी में, सिरसा के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जिलास्तरीय कार्यक्रम हुआ। बतौर मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने शिरकत की। राज्यस्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
विज्ञापन

शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा ने कहा कि हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। स्वस्थ हरियाणा से सुदृढ हरियाणा बने, इसी मुख्य उद्देश्य से सरकार स्वास्थ्य सेवाओं में बढ़ोतरी कर रही है। इसी का परिणाम है कि सरकारी अस्पतालों में लैब रिपोर्ट भी कुछ ही समय में मरीज को मिल जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों से आह्वान किया कि वे निष्ठा व ईमानदारी से काम करें ताकि हर गरीब व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिले। सरकार पीपीपी मॉडल पर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की दिशा में काम कर रही हैं। इन परियोजनाओं के माध्यम से जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन उप स्वास्थ्य केंद्रों के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण हुआ
उप स्वास्थ्य केंद्र राशि
गांव मम्मड़ खेड़ा - 98.24 लाख रुपये
गांव पतली डाबर - 85 लाख रुपये
गांव बालासर - 55.5 लाख रुपये
गांव धिंगतानियां, 55.5 लाख रुपये
गांव पंजुआना, 55.5 लाख रुपये
गांव अबूबशहर, 55.5 लाख रुपये
गांव रसूलपुर 55.5 लाख रुपये

यह सेवाएं करवाएंगे उपलब्ध
कार्यकारी सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार ने बनाया कि इन उप स्वास्थ्य केंद्रों में कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर के साथ-साथ पुरुष एवं महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता नियुक्त किए जाएंगे। जिससें लगभग 5000 की जनसंख्या को राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों से जुड़ी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाएंगे।

नागरिक अस्पताल की इन दो सेवाओं का किया शिलान्यास व शुभारंभ
1- अमृत फार्मेसी स्टोर - मुख्यमंत्री ने जिला नागरिक अस्पताल सिरसा में 8.92 लाख रुपये की लागत से अमृत फार्मेसी स्टोर का शिलान्यास भी किया गया। इस फार्मेसी स्टोर के माध्यम से आम जनता को ब्रांडेड दवाइयां सस्ती और किफायती दरों पर उपलब्ध करवाई जाएंगी।
2- स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार महिला क्लीनिक- मुख्यमंत्री ने स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार महिला क्लीनिक का शुभारंभ किया। इस क्लीनिक में 9 वर्ष से 65 वर्ष तक की महिलाओं को एक ही छत के नीचे विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा महिलाओं को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।



ये रहे मौजूद
इस अवसर पर एसडीएम राजेंद्र कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला, सीएमजीजीए पूर्व रोहिल्ला, जिलाध्यक्ष भाजपा सिरसा यतिंद्र सिंह एडवोकेट, जिलाध्यक्ष भाजपा डबवाली रेणू शर्मा, मुख्यमंत्री के पूर्व राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा, भाजपा प्रदेश सचिव सुरेंद्र आर्य, जिला महामंत्री अंबर मल्होत्रा, हनुमान कुंडु, अमीर चंद मेहता, शीशपाल कंबोज, राजेंद्र सिंह देसूजोधा, जसविंद्र पाल कौर, रोहताश जांगड़ा, प्रदीप रातुसरिया, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed