फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   New Mochiwali minor broke due to overflow, farmers got control

न्यू मोचीवाली माइनर ओवरफ्लो होने से टूटी, किसानों ने पाया काबू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
New Mochiwali minor broke due to overflow, farmers got control
ओवरफ्लो होकर टूटी मोचीवाला माइनर की मरम्मत करते किसान। - फोटो : Sirsa
न्यू मोचीवाली माइनर ओवरफ्लो होने से टूटी, किसानों ने पाया काबू
विज्ञापन

पहले भी पांच बार टूट चुकी है माइनर
डिंग मंडी (सिरसा)। न्यू मोचीवाली माइनर अलसुबह ओवरफ्लो हो जाने से टूट गई। किसानों को माइनर टूटने की जानकारी मिली तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे और माइनर के टूटे हिस्से को पाट दिया। मौके पर पहुंचे किसान राजेंद्र, रामकुमार, बिंदर सिंह आदि ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनके खेत के पास माइनर टूटी हुई है। जिस पर वे तुरंत खेतों पहुंचे तो देखा कि पानी खेतों में भर रहा है। इस पर तुरंत सभी ने एकत्रित होकर टूटे हिस्से को ठीक करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि हर साल यहां माइनर टूटने की स्थिति बनी रहती है तथा फसलों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। माइनर काफी पुरानी होने पर यह जर्जर हो चुकी है तथा पानी का रिसाव होकर टूट जाती है, जिससे उनको फसलों का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। किसानों ने बताया कि इससे पहले भी यह माइनर करीब पांच बार टूट चुकी है। माइनर टूटने पर की जानकारी मिलते ही विभाग के बेलदार अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति की जानकारी ली। लेकिन तब तक किसानों ने माइनर के टूटे हिस्से को को मजबूती के साथ बांध दिया था। बेलदार अनिल कुमार ने बताया कि सुबह नहर में पानी आ गया था। इस समय किसानों को पानी की जरूरत न होने पर वे माइनर के सभी मोगे बंद कर देते हैं। जिससे यह पानी ओवरफ्लो हो जाता है। इसके अलावा माइनर में पानी आने से साथ कचरा भी आ गया जिसे माइनर ओवरफ्लो हो गया। (संवाद)

मुख्यमंत्री को भी दिया ज्ञापन, नहीं हुआ समाधान
माइनर के निर्माण या इसकी मरम्मत करने के लिए ग्रामीण कई बार संबंधित विभाग को अवगत करवा चुके हैं। इस बारे में वे मुख्यमंत्री को भी ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन इसका समाधान नहीं हुआ है। किसान अगर मौके पर न पहुंचते तो सरसों, गेहूं की फसलों का भारी नुकसान उठाना पड़ता। क्योंकि पहले ही बारिश की वजह से भूमि में नमी अधिक मात्रा में थी, जिससे फसलों को पीलापन आया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed