फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nephew killed his uncle Wade

भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट

Thu, 19 Jun 2014 11:30 PM IST
sirsa
sirsa Updated Thu, 19 Jun 2014 11:30 PM IST
विज्ञापन
थाना रानियां क्षेत्र के गांव भड़ोलियावाली में कथित अवैध संबंधों के चलते बुधवार रात भांजे ने मामा की तेजधार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद आरोपी जरनैल सिंह ने थाना में जाकर आत्मसमर्पण दिया। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है। पुलिस ने मृतक के रिश्तेदार कुलविंद्र सिंह की शिकायत पर जरनैल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

गांव भड़ोलियावाली की ढाणी बाजीगर निवासी 55 वर्षीय बलकार सिंह पुत्र दलीप सिंह बुधवार रात करीब साढे़ सात बजे सड़क किनारे पुली पर बैठा था। इसी दौरान उसके भांजे 45 वर्षीय जरनैल सिंह ने बलकार सिंह पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। गला कटने की वजह से बलकार सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या करने के पीछे अवैध संबंधों का संदेह जताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार इसी बात को लेकर परिवार में कई पंचायत हो चुकी है।
विज्ञापन


इसी संदेह के चलते जरनैल सिंह ने गुस्से में आकर धारदार हथियार से मामा का गला काटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद जरनैल सिंह सीधे रानियां पुलिस थाने पहुंचा और पुलिस कर्मचारियों को बताया कि उसने अपने मामा की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने जरनैल को हिरासत में लिया और घटनास्थल पर जाकर सच्चाई जानी। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल पहुंचाया। बृहस्पतिवार दोपहर को शव का पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ केस दर्ज
मामले के जांच अधिकारी एएसआई रामपाल का कहना है कि पुलिस ने आरोपी जरनैल सिंह के खिलाफ धारा 302 के तहत केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या के पीछे मूल कारण क्या रहे, इसका पता तो जांच के बाद ही सामने आएगा लेकिन शुरुआती तौर पर अवैध संबंधों का संदेह की बात सामने आई है। जांच के बाद ही वारदात के पीछे की सच्चाई पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed