फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Neighboring family beat up woman, ear torn

पड़ोसी परिवार ने की महिला से मारपीट, कान फटा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:35 PM IST
विज्ञापन
Neighboring family beat up woman, ear torn
सिरसा। तलबाड़ा खुर्द गांव में एक महिला के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। जिस कारण महिला कान फट गया तथा उसे अन्य चोटें भी लगीं। घायल महिला को उपचार के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

ऐलनाबाद पुलिस को दी शिकायत में घायल सरोज निवासी तलवाड़ा खुर्द ने बताया कि 27 फरवरी की शाम को करीब 7 बजे वह खाना बना रही थी। इसी दौरान गली में रहने वाला विजय कुमार उसके ससुर हेतराम को गालियां देने लगा। इस पर वह बाहर आई और विजय से गालियां निकालने का कारण पूछा। इस दौरान विजय की पत्नी सिमरन व लड़की प्रमजीत कौर भी वहां मौजूद थी। इसके बाद इन तीनों ने उसे पकड़ कर नीचे गिरा दिया और फिर पिटाई करने लगे। इसके बाद विजय ने उसके बाएं कान को पकड़कर खींचा तो पहनी हुई बाली गिर गई। कान खिंचने के कारण फट गया। इसी दौरान शोर सुनकर अन्य पड़ोसी बाहर आए तथा उसे छुड़वाया। इसके बाद तीनों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान सरोज का पति कालूराम मौके पर आया और उसे सरकारी अस्पताल ऐलनाबाद में पहुंचाया। जहां से उसे सिरसा रेफर कर दिया। ऐलनाबाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अजय कुमार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed