फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Neighbor pushed mother-daughter from roof due to enmity, got injured

Sirsa News: रंजिश के चलते मां-बेटी को पड़ोसी ने छत से दिया धक्का, आई चोटें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 10:18 PM IST
विज्ञापन
Neighbor pushed mother-daughter from roof due to enmity, got injured
सिरसा। शहर के हिसार रोड स्थित जंडी वाली गली में रंजिश के चलते पड़ोसी ने मां-बेटी को छत से धक्का दे दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। लोगों की सूचना पर डायल 112 नंबर पुलिस ने पहुंचकर घायलों को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार महिला लालसा देवी पत्नी नारायण, उसकी बेटी खुशबू व बेटा हिमांशु जंडी वाली गली में किराये पर मकान लेकर रह रहे हैं। पड़ोस में रहने वाला प्रमोद उनके साथ रंजिश रखता है। सोमवार दोपहर बाद घर पर बच्चे और उनकी मां अकेले होने के चलते प्रमोद कुमार उनकी छत पर चढ़ गया। इस दौरान लालसा देवी, खुशबू और उनका बेटा हिमांशु छत पर धूप में बैठे थे। तभी प्रमोद ने आकर उसके साथ बहस करनी शुरू कर दी और मारपीट की। वहीं उनके पड़ोसी प्रत्यक्षदर्शी महिला आशा ने बताया कि बगल की छत पर प्रमोद महिला व उसकी बेटी के साथ मारपीट कर रहा था। जिसके चलते उन्होंने गली में शोर भी मचाया लेकिन कोई भी व्यक्ति वहां पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद वहां से गुजर रहे ढोल बजाने वाले दो युवकों को मदद के लिए भेजा। तभी प्रमोद ने मां-बेटी और उनके बेटे पर मिर्ची पाउडर डाल दिया और मां-बेटी को छत से नीचे गिरा दिया। जबकि उनका बेटा हिमांशु वहां से भागा और बच गया। छत से गिरने पर मां-बेटी को काफी चोटें लगीं। वह उन्हें नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। अब दोनों घायल हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

-------
वर्जन
आपसी रंजिश के चलते पड़ोसी युवक ने उनकी छत पर जाकर झगड़ा किया था। आपस में कहासुनी होने के बाद छत पर लगा छज्जा गिर गया। इस कारण महिला और उसकी बेटी भी छत से गिर गए और घायल गए। दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-रामनिवास, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सिरसा ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed