फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Need to be aware to stop the spread of AIDS infection: Miglani

एड्स संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत : मिगलानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 11:33 PM IST
विज्ञापन
Need to be aware to stop the spread of AIDS infection: Miglani
गांव केलनियां में एचआईवी एड्स के प्रति रैली निकालकर जागरूक करते हुए काॅलेज स्टाफ व चिकित्सक। 
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में रेड रिबन क्लब ने गांव केलनियां में सभी लोगों को एड्स के प्रति जागरूक किया। वहीं ग्रामीणों के साथ मिलकर रैली निकाली। कॉलेज प्राचार्या डॉ. पूनम मिगलानी ने बताया कि विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में 30 नवंबर से 31 दिसंबर तक चलने वाले अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में एड्स संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाना है। एचआईवी एड्स संक्रमण के प्रसार को रोकने व उससे बचाव के लिए हमें जागरूक एवं सावधानी रखने की आवश्यकता है। इंचार्ज डॉ. वंदना रानी ने लोगों को जागरूक करते हुए बताया कि एड्स एक जानलेवा बीमारी है। यह वायरस मानव शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर कर देता है। जिससे संक्रमित व्यक्ति विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जाता है। इसकी जानकारी के अभाव में लोग एड्स का शिकार हो जाते हैं। जिससे उनकी जान चली जाती है।
विज्ञापन

इसलिए अगर किसी को भी एड्स होने का संदेह हो तो उसे तुरंत अस्पताल जाकर जांच करवानी चाहिए ,तांकि समय रहते इलाज करवा कर इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सके। दूसरे लोगों को भी संक्रमण से बचाया जा सके। इसमें इससे घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसके साथ ही डॉ. विनोद कुमार ने एनएसीओ एप और टोल फ्री नंबर 1097 की जानकारी भी दी गई। लोग एचआईवी एड्स से संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed