{"_id":"63f653dd07c5f865b90f1521","slug":"ndc-portal-opened-but-technical-problems-still-persist-employee-sent-to-chandigarh-to-get-it-fixed-sirsa-news-c-21-1-62974-2023-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: एनडीसी पोर्टल खुला पर तकनीकी समस्याएं अभी भी बरकरार, ठीक करवाने के लिए कर्मचारी को भेजा चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: एनडीसी पोर्टल खुला पर तकनीकी समस्याएं अभी भी बरकरार, ठीक करवाने के लिए कर्मचारी को भेजा चंडीगढ़
Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 22 Feb 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय में काम करते कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। स्थानीय निकाय विभाग ने एनडीसी पोर्टल शुरू कर दिया है, लेकिन अभी भी तकनीकी समस्याएं सामने आ रही हैं। ऐसे में आमजन के साथ-साथ कर्मचारियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारी तकनीकी समस्या के समाधान के लिए चंडीगढ़ रवाना हो गया। दूसरी ओर नगर परिषद ने कर्मचारियों के बीच काम बांट दिया है और अब फाइल पेंडिंग रहने पर जिम्मेदारी तय की जा सकेगी।
सरकार का एनडीसी पोर्टल कई दिन से बंद था। ऐसे में प्रॉपर्टी से संबंधित काम पेंडिंग होते जा रहे थे। प्रॉपर्टी खरीद-बेच, एनओसी, प्रॉपटी टैक्स सहित अन्य काम अटक गए। सरकार और स्थानीय निकाय विभाग ने पोर्टल चलवा दिया है, लेकिन अभी भी तकनीकी खामियों के कारण समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। नगर परिषद कार्यालय में आए मनोज कुमार, विष्णु सिंह, कमल सिंगला ने बताया कि अभी भी दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने बताया कि सेकेंड लेवल कंपलीट होने पर खोलते हैं, तो पोर्टल फाइल पेंडिंग दिखा रहा है। इसके अलावा ओटीपी आने में भी दिक्कत है। ऐसे में आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खामी को दूर करवाने के लिए नगर परिषद प्रशासन ने अपने कर्मचारी को चंडीगढ़ भेजा है।
300 से ज्यादा फाइलें लंबित, अब नगर परिषद बना रहा योजना
नगर परिषद सिरसा कार्यालय में अभी 300 से ज्यादा फाइलें लंबित हैं। इसके साथ ही नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ने आदेेश जारी कर कर्मचारियों के काम में बंटवारा कर दिया है। कॉलोनी अनुसार सूची बनाकर कर्मचारियों को सौंप दी है। जिस कर्मचारी के पास जो कॉलोनी होगी वह फाइल ऑटोमेटिक उसके पास ही जाएगी।
विज्ञापन
त्रुटियों के अनुसार निर्धारित होगी फाइलों की संख्या
पहले ये व्यवस्था थी कि एक फाइल में यदि तीन त्रुटियां ठीक करवानी होती थी, तो उस स्थिति में भी पोर्टल पर एक ही फाइल नजर आती थी। अब त्रुटियों की संख्या अनुसार फाइलों की संख्या निर्धारित होगी। कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय होने के कारण कर्मचारी अपना काम समय पर निपटाने का प्रयास करेंगे।
प्रॉपर्टी टैक्स में ब्याज पर फिर मिली छूट, 28 फरवरी तक मौका
प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सरकार ने ब्याज में एक बार फिर छूट देने का फैसला लिया है। सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इसके अनुसार देरी से भुगतान मामले में 1.5 प्रतिशत की दर पर ब्याज वसूल किया जाएगा, लेकिन वर्ष 2011 से 2021-22 तक के लिए प्रॉपर्टी टैक्स के देने तथा बकाया पर 40 फीसदी ब्याज की एक मुश्त छूट दी जाएगी। शर्त ये है कि 28 फरवरी तक एकमुश्त भुगतान करना होगा।
पोर्टल चालू हो गया है, अब होगा काम : ईओ
एनडीसी पोर्टल शुरू हो गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों में काम का बंटवारा कर दिया है, ताकि जिम्मेदारी तय की जा सके। कॉलोनी के अनुसार सूची बनाकर कर्मचारियों की जिम्मेदारी लगाई गई है। इसके अलावा अब प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर 28 फरवरी तक जमा करवाने पर 40 फीसदी की छूट का आदेश भी आया है। - संदीप मलिक, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, सिरसा।