{"_id":"69dfda2a5a410184b2098888","slug":"ncert-books-reached-sirsa-news-c-128-1-sir1002-156695-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: राजकीय स्कूलों में 15 दिन बाद पहुंचीं एनसीईआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: राजकीय स्कूलों में 15 दिन बाद पहुंचीं एनसीईआरटी की किताबें
Thu, 16 Apr 2026 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 16 Apr 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
- जिले में सिर्फ आठवीं कक्षा की किताबें पहुंचीं, साहुवाला प्रथम को बनाया गया है बफर स्टोर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हुए करीब 15 दिन बीत चुके हैं लेकिन राजकीय स्कूलों में एनसीईआरटी की पुस्तकों की आपूर्ति समय पर नहीं हो पाई। अब जाकर विभाग की ओर से किताबें भेजनी शुरू की गई हैं। फिलहाल, केवल आठवीं कक्षा की ही पुस्तकें पहुंची हैं। इससे विद्यार्थियों और शिक्षकों दोनों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
अब तक जिले के केवल तीन खंड डबवाली, ओढां और बड़ागुढ़ा में ही आठवीं कक्षा की पुस्तकें पहुंची हैं। शेष खंडों में अभी किताबों की आपूर्ति नहीं हो पाई है। विभाग ने साहुवाला-1 में एक बफर स्टोर बनाया है। यहां से पूरे जिले के स्कूलों में चरणबद्ध तरीके से पुस्तकें भेजी जाएंगी।
अधिकारियों का दावा है कि इस सप्ताह में सभी स्कूलों तक किताबें पहुंचा दी जाएंगी। किताबें समय पर न मिलने के कारण स्कूलों में अभी तक नियमित सिलेबस के अनुसार पढ़ाई शुरू नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
शिक्षकों को फिलहाल निपुण हरियाणा मिशन के तहत सीआरपी (क्लास रेजिडेंस प्रोग्राम) के माध्यम से विद्यार्थियों को पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके तहत पहली से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई वैकल्पिक सामग्री और गतिविधियों के जरिए करवाई जा रही है।
पिछले साल भी बाल वाटिका- 3 की पुस्तकें नहीं पहुंची थीं स्कूल
बाल वाटिका से लेकर सातवीं कक्षा तक की एक भी पुस्तक अब तक स्कूलों में नहीं पहुंची है। इससे छोटे बच्चों की पढ़ाई सबसे ज्यादा प्रभावित हो रही है। पिछले साल भी बाल वाटिका-3 के विद्यार्थियों को पूरे सत्र के दौरान एक भी पुस्तक नहीं मिल पाई थी। इसके चलते शिक्षकों को बिना किताबों के ही पढ़ाई करवानी पड़ी थी। जिले में बाल वाटिका - 3 कक्षाओं में 5400 से अधिक विद्यार्थी पढ़ते हैं। उन्हें हर साल पुस्तकों की आवश्यकता होती है। पिछले साल बाल वाटिका-3 की पुस्तकें राजकीय स्कूलों में नहीं पहुंची थीं। इससे शिक्षकों को बिना पुस्तकों के पढ़ाई करवानी पड़ी।
83 हजार 141 विद्यार्थियों को पुस्तकों का इंतजार
पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक कुल 83 हजार 141 विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की पुस्तकें वितरित की जानी हैं। ऐसे में किताबों की आपूर्ति में देरी से शिक्षा व्यवस्था पर असर पड़ना स्वाभाविक है। वहीं, शिक्षकों का भी मानना है कि समय पर पुस्तकें मिलने से पढ़ाई की गुणवत्ता बेहतर होती है। सिलेबस समय पर पूरा किया जा सकता है।
वर्जन
जिले में बुधवार को कक्षा आठवीं की पुस्तकें पहुंच गई हैं। खंड डबवाली, ओढ़ां व बड़ागुढ़ा में किताबें पहुंच गई हैं। सभी स्कूलों में इस सप्ताह में किताबें पहुंच जाएंगी।
- बलबीर पिलानियां, एपीसी, समग्र शिखा अभियान, सिरसा।