Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NCB recovered four kg opium from a canter on Jamal Road

Sirsa News: एनसीबी ने जमाल रोड पर कैंटर से बरामद की चार किलो अफीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 11:59 PM IST
सार

सिरसा में हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने सोयाबीन की बोरियों में छुपाकर लाई गई अफीम और डोडा पोस्त की बड़ी खेप बरामद की। तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
NCB recovered four kg opium from a canter on Jamal Road

विस्तार

सिरसा। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा शाखा ने वीरवार को जमाल रोड पर एक कैंटर से चार किलो 720 ग्राम अफीम व आठ किलो 840 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया। एनसीबी ने कैंटर में सवार रसूलपुर मल्ला थाना हठूर जिला लुधियाना निवासी आरोपी जसपाल सिंह व अमनदीप और वार्ड 18 जगराओं जिला लुधियाना निवासी सर्वजीत को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


यह कैंटर राजस्थान से सिरसा आ रहा था। आरोपियों के खिलाफ नाथूसरी चोपटा थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है। एनसीबी सिरसा की टीम एएसआई सुखदेव सिंह के नेतृत्व में वीरवार को चोपटा क्षेत्र में अपनी टीम के साथ मौजूद थे। इसी दौरान गुप्तचर से सूचना मिली कि राजस्थान से एक कैंटर सिरसा आज रहा है।
विज्ञापन


इसमें भारी मात्रा में अफीम व डोडा पोस्त लदा हुआ है। सूचना आधार पर एनसीबी ने जमाल रोड पर नाकाबंदी कर दी। कुछ ही देर में राजस्थान की तरफ से एक कैंटर आता दिखाई दिया। एनसीबी की टीम ने कैंटर को रुकवाया। कैंटर में 450 बोरियों में सोयाबीन मिला। इसके बाद तलाशी ली गई तो बारियों में से चार किलो 720 ग्राम अफीम व आठ किलो 840 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कैंटर में सवार चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जांच अधिकारी सुखदेव सिंह ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपियों ने कुछ माह सिरसा में सप्लाई करना था और बाकी पंजाब लेकर जाना था। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed