फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   NCB caught heroin smuggler father and son, they were smuggling for a year

Sirsa News: एनसीबी ने हेरोइन तस्कर पिता-पुत्र को दबोचा, एक साल से कर रहे थे तस्करी

Thu, 30 Jan 2025 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 30 Jan 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
NCB caught heroin smuggler father and son, they were smuggling for a year
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने करीब 50 लाख रुपये की 412 ग्राम हेरोइन सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान प्रेम सागर पुत्र दर्शन लाल व विलास उर्फ विकास पुत्र प्रेम सागर निवासी रानियां गेट, थेहड़ मोहल्ला के रूप में हुई।आरोपी रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। आरोपी पिछले एक साल से हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। अब तक सिरसा में करोड़ों रुपये की हेरोइन बेच चुके हैं।
सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि एचएनसीबी सिरसा यूनिट की एक टीम डिंग मोड के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान फतेहाबाद की ओर से एक बाइक आती दिखाई दी। पुलिसकर्मियों ने बाइक रोकने का इशारा किया तो चालक ने वापस बाइक मोड ली और भागने की कोशिश की, लेकिन बाइक बंद हो गया। पुलिस ने दोनों को शक के आधार पर हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो 412 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। एनसीबी का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड अवधि में तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जाएगा। बरामद हेरोइन सिरसा शहर में सप्लाई की जानी थी।
विज्ञापन

::::::::::::::::::::::::::




जमानत पर चल रहा है आरोपी विलासएचएनसीबी सिरसा यूनिट इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी विलास उर्फ विकास से गहानता से पूछताछ की जा रही है। आरोपी विलास पर नशा तस्करी का पहले से केस दर्ज है और वह इस मामले में जमानत पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::
मोटा पैसा कमाने के चक्कर में पिता भी तस्करी में हुआ शामिल



इंचार्ज तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपी पिता-पुत्र पंजाब के तरनतारण जिला से हेरोइन लेकर आते थे। दो सप्लायर की पहचान कर ली गई है। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपी पिता-पुत्र पिछले एक साल से हेरोइन की तस्करी कर रहे थे। पहले केवल विलास ही तस्करी में लिप्त था लेकिन मोटा पैसा कमाने के चक्कर में उसका पिता प्रेम सागर भी इसमें शामिल हो गया। आरोपी पिता-पुत्र अब तक करोड़ों रुपये की हेरोइन सिरसा में बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed