फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nationwide strike: 14 lakh loss due to roadways roadways, 20 thousand passengers upset

राष्ट्रव्यापी हड़ताल : रोडवेज के चक्का जाम से 14 लाख का नुकसान, 20 हजार यात्री रहे परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Nationwide strike: 14 lakh loss due to roadways roadways, 20 thousand passengers upset
सिरसा हड़ताल के चलते निजी वाहन में सफर करते यात्री। - फोटो : Sirsa
सिरसा। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में जिले के सभी विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। हड़ताल के कारण सबसे अधिक परेशानी यात्रियों को उठानी पड़ी। रोडवेज बसों का दिनभर चक्का जाम रहा। जिसके कारण करीब 20 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके कारण रोडवेज की 167 बसें बस स्टैंड पर ही खड़ी रही। बसों के न चलने के कारण रोडवेज को 14 लाख का नुकसान उठाना पड़ा। बैंक के क्लर्कों के हड़ताल पर जाने के कारण उपभोक्ताओं को भी खासी परेशानी उठानी पड़ी। डाकघर में पहुंचे उपभोक्ताओं को भी खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। वहीं बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन सहित अन्य सभी धरना स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
विज्ञापन

केंद्रीय कमेटियों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आरंभ सुबह सिरसा से चंडीगढ़ चलने 2.50 की पहली बस को रोकने के बाद हुआ है। जिसके बाद किसी भी बस का संचालन नहीं हो पाया। रात को ही रोडवेज कर्मचारी और किसान यूनियनों के सदस्य बस स्टैंड के समक्ष चल रहे धरना स्थल पर पहुंच गए। सुबह बस में यात्रियों को सवार कर रोडवेज अधिकारियों ने उसे निकालना चाहा लेकिन कर्मचारियों ने बस को बाहर नहीं जाने दिया। इसके बाद बस में सवार कर्मचारी परेशान होकर बस स्टैंड के बाहर खड़ी निजी बसों में सवार हो गए। वहीं किलोमीटर स्कीम की बसों में भी परिचालक नहीं पहुंचे तो बसों का संचालन नहीं हो पाया। ऐसे में निजी बस चालकों ने खूब इसका लाभ उठाया।
विज्ञापन

बैंक और डाकघरों में खाली हाथ लौटे वापस
सरकारी और निजी बैंकों में काम कर रहे क्लर्क और डाकघर के सभी कर्मचारी हड़ताल में शामिल हुए। कई बैंकों और डाकघर में कर्मचारियों ने बाहर से ही ताला लगाकर धरना दे दिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके कारण डाकघर और बैंकों में पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। हालांकि बिजली, दमकल, नगर परिषद, जन स्वास्थ्य और स्वास्थ्य विभाग में कर्मचारी काम पर रहे और कार्य चलता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन विभागों के इतने कर्मचारी रहे हड़ताल पर
विभाग कुल हड़ताल
बिजली निगम 1500, 400
रोडवेज विभाग के कर्मचारी
चालक 280, 165
परिचालक, 250, 200
मैनेजमेंट, 60, 30
वर्कशाप, 70, 30
फायर, 152, 105
डाकघर, 50, 50
ग्रामीण डाकघर, 120, 60
बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल रहा तैनात
बस स्टैंड पर रोडवेज कर्मचारियों की ओर से सभी बसों को वर्कशाप में खड़ा कर दिया गया। बस स्टैंड परिसर पर दिनभर कोई भी बस देखने को नहीं मिली। वहीं बस स्टैंड से एंट्री और एग्जिट गेट पर रोडवेज कर्मचारियों ने टैंट लगाकर धरना दे दिया। बस स्टैंड पर अन्य जिलों से पहुंचने वाली बसों को बाहर से ही वापस लौटा दिया। हालांकि रोडवेज की किलोमीटर स्कीम की बसों का संचालन करने को लेकर अधिकारियों की ओर से आदेश जारी किए गए थे लेकिन परिचालकों के न पहुंचने पर इन बसों का संचालन भी नहीं किया जा सका। इस दौरान दिनभर बस स्टैंड पर भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।

किलोमीटर स्कीम बस में पहुंचा निजी परिचालक, दी शिकायत
हिसार से चलकर सिरसा में पहुंची किलोमीटर स्कीम बस में तैनात परिचालक को सांझा मोर्चा ने रोक लिया और परिचालक की जांच की गई। जांच के बाद पाया कि रोडवेज परिचालक का बक्सा किसी निजी व्यक्ति को थमाया गया है। निजी परिचालक ने न तो टिकट सही तरह से काटी और न ही रिकॉर्ड तैयार किया गया। हालांकि रोडवेज कर्मचारियों ने सिरसा रोडवेज महाप्रबंधक को लिखित में शिकायत देकर उस पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की मांग की है। जांच के बाद बक्सा रोडवेज कर्मचारी गोपीराम का पाया लेकिन पकड़ा गया चालक विक्रम सिंह पाया गया।

तुझे आंच न आने दूंगी... बसों की हड़ताल के कारण सबसे अधिक परेशानी उन महिलाओं को हुई जिनके साथ मासूम ब?

तुझे आंच न आने दूंगी... बसों की हड़ताल के कारण सबसे अधिक परेशानी उन महिलाओं को हुई जिनके साथ मासूम ब?- फोटो : Sirsa

सिरसा हरियाणा रोडवेज बस को बस अड्डा के मुख्य गेट पर रोककर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी।

सिरसा हरियाणा रोडवेज बस को बस अड्डा के मुख्य गेट पर रोककर धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारी।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed