{"_id":"1e1c9f1032bc3e3be67168447cba942b","slug":"national-highway-from-state-road-will-barnala","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट से नेशनल हाईवे बनेगा बरनाला रोड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट से नेशनल हाईवे बनेगा बरनाला रोड
sirsa
Updated Thu, 19 Jun 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर को एक और नेशनल हाईवे की सौगात मिलने जा रही है। बरनाला रोड को नेशनल हाईवे के रूप में पहचान मिलने वाली है। इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से नोटिफिकेशन भी जारी हो चुकी है। केंद्र सरकार बरनाल रोड को नेशनल हाईवे 703 का नाम देगी। केंद्र सरकार ने अप्रैल में इसे नेशनल हाईवे बनाने के लिए चिह्नित कर लिया है और इसका काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी का सौंप दिया है।
नेशनल हाईवे बनने के बाद इस रोड के हालात सुधरने की उम्मीद है। बरनाला रोड के नेशनल हाईवे बनने के बाद प्रॉपर्टी के दाम भी आसमान को छूने लगेंगे। बरनाल रोड पर बसे लोगों के लिए यह खबर बेहद राहत भरी है। लोगों को अब उस दिन का इंतजार है, जब नेशनल हाईवे के रूप में बरनाला रोड को पहचान मिल जाएगी।
236 किलोमीटर लंबा है रोड
बरनाला रोड की दूरी सिरसा से जालंधर तक मापी गई है। इसकी कुल दूरी 236 किलोमीटर है। इसी कारण से इसे स्टेट हाईवे से नेशनल हाईवे के रूप में केंद्र सरकार पहचान देने का काम कर रही है।
विज्ञापन
सुधरेगी रोड की हालत
एनएच बनने के बाद बरनाला रोड की देखरेख का सारा जिम्मा केंद्र सरकार के पास आ जाएगा। केंद्र सरकार इस रोड को सुधारने के लिए बजट खर्च करेगी, जिससे रोड की हालत सुधर जाएगी।
दोगुने हो सकते हैं प्रॉपर्टी के दाम
नेशनल हाईवे बनने के बाद इस रोड पर बने घरों और दुकानों की कीमतों में एकदम उछाल आएगा। नेशनल हाईवे बनने के बाद इस रोड पर उद्योग भी विकसित होंगे, जिससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार मिलेगा। प्रॉपर्टी जानकारों का कहना है कि नेशनल हाईवे बनने के बाद क्षेत्र के आसपास के जमीनों और मकानों के रेटों में उछाल आएगा और इसके दाम दोगुने तक बढ़ सकते हैं।
ये है बरनाला रोड की स्थित
सिरसा के लिए बरनाल रोड खास अहमियत रखता है। इस रोड पर कई बड़ी दुकानें, लघु सचिवालय, यूनिवर्सिटी और आवासीय कॉलोनी विकसित है। शहर के हुड्डा के सेक्टर भी बरनाल रोड के पास पड़ते हैं। इस रोड पर पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला का निवास और युवाओं के लिए खेल परिसर भी एक रोड पर स्थित है।
नोटिफिकेशन जारी हो चुका है
बरनाला रोड को नेशनल हाईवे के रूप में पहचान दिलाने के लिए नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। इसे नेशनल हाईवे 703 के रूप में जाना जाएगा। इसका काम केंद्र सरकार नेशनल हाईवे अथॉरिटी को सौंप सकती है।
पीके जिंदल, कार्यकारी अभियंता पीडब्ल्यूडी बीएंडआर