{"_id":"6aea307d13ba5cc8fc055787","slug":"nasha-tablets-stolen-from-civil-hospital-nashamukti-center-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167952-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल से नशा मुक्ति केंद्र से नशे की गोलियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल से नशा मुक्ति केंद्र से नशे की गोलियां चोरी
Wed, 04 Nov 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
- बिल्डिंग के ताले तोड़कर अंदर घुसे चोर, पुलिस ने दर्ज कर खंगाल रही सीसीटीवी, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र से करीब साढ़े छह हजार नशे की गोलियां चोरी हो गईं। मंगलवार को केंद्र पर पहुंचे कर्मचारियों को दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर जांच करने पर अलमारी में रखीं गोलियां गायब मिलीं। घटना सोमवार रात को हुई थी।
ये गोलियां नशे के आदी और मनोरोग से पीड़ित मरीजों के उपचार के लिए रखी गई थीं। घटना की शिकायत जेजे कॉलोनी चौकी में दर्ज कराई गई है। सीएमओ पवन कुमार ने बताया कि सोमवार रात कर्मचारी केंद्र पर ताला लगाकर घर चले गए थे।
मंगलवार को केंद्र पहुंचने पर दरवाजे के ताले टूटे मिले। अंदर रखी अलमारी की जांच में करीब साढ़े छह हजार गोलियां गायब मिलीं। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
फॉरेंसिक टीम ने भी मौके से फिंगरप्रिंट सहित अन्य साक्ष्य सुरक्षित किए हैं। पुलिस चोरों का पता लगाने के लिए अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
कर्मचारियों और मरीजों से पूछताछ
पुलिस इस आशंका को ध्यान में रखकर भी जांच कर रही है कि चोरी में अस्पताल का कोई कर्मचारी शामिल हो सकता है। पुलिस केंद्र में तैनात कर्मचारियों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा, केंद्र में उपचार करवा रहे मरीजों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पहले उपचार लेकर जा चुके मरीजों से भी पूछताछ हो रही है। सीएमओ पवन कुमार ने बताया कि अस्पताल में गोलियों की सप्लाई ओएसटी केंद्र में रखी जाती थी। यहीं से नशे के आदी और मनोरोग से पीड़ित मरीजों को उपचार के लिए गोलियां दी जाती थीं।
गोलियों की कीमत और उपयोग
चोरी हुई गोलियों की बाजार में कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। इनका उपयोग नशे के आदी और मनोरोग से पीड़ित मरीजों के उपचार में होता है। हालांकि, कुछ लोग इनका इस्तेमाल नशे के लिए भी करते हैं। ये गोलियां चिकित्सक की पर्ची के बिना आसानी से उपलब्ध नहीं होतीं। अधिकृत विक्रेताओं को इनके स्टॉक का रिकॉर्ड रखना होता है। ऐसे में इनकी अवैध बिक्री महंगे दामों पर की जाती है। बाजार में इन गोलियों का एक पत्ता अवैध तरीके से 350 रुपये की कीमत पर मिलता है।
पुलिस की जांच और कार्रवाई
जांच अधिकारी सतीश ने बताया कि जेजे कॉलोनी चौकी में मिली शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही हैं। इसके साथ ही केंद्र में तैनात कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। वहां आने वाले मरीजों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। अस्पताल प्रशासन पुलिस को केंद्र में आने वाले मरीजों का विवरण उपलब्ध करवाने के लिए सूची तैयार कर रहा है।