फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   narendra singh tomar said sometimes we used to find 10 seats in the state you could find the whole opposition together

कभी हम प्रदेश में दस सीटें ढूंढ़ते थे अब पूरा विपक्ष नहीं ढूंढ़ पा रहाः नरेंद्र सिंह तोमर

Mon, 14 Oct 2019 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
narendra singh tomar said sometimes we used to find 10 seats in the state you could find the whole opposition together
जनसमूह का अभिवादन करते नरेंद्र सिंह तोमर व अन्य। - फोटो : Sirsa
स्थानीय मल्लेकां अनाज मंडी में ऐलनाबाद एवं रानियां हलके से भाजपा प्रत्याशी पवन बैनीवाल व रामचंद्र कंबोज के पक्ष में आयोजित संयुक्त रैली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की जगह पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 15 मिनट के संबोधन में कहा कि कभी समय था हम प्रदेश में ऐसी 10 सीटें ढूंढ़ते थे। जिनमें भाजपा मजबूत हो अब पूरा विपक्ष मिलकर 10 सीटें नहीं ढूंढ़ पा रहा। उधर कांग्रेस के चुनाव चिह्न पंजे पर तंज कसते हुए बोले की पंजे ने तो पहले ही देश व प्रदेश को बर्बाद करने का काम किया है। उनके साथ केंद्रीय राज्य मंत्री यतिंद्र सिंह भी रैली में पहुंचे थे। उन्होंने भी लोगों से दोनों ऐलनाबाद व रानियां हलके से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। नरेंद्र सिहं ने वंशवाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले प्रदेश में कुछ परिवारों एवं लोगों की चलती थी। भ्रष्टाचार करने वाली सरकारें रहीं। जिससे पूरा प्रदेश त्रस्त व परेशान था। 2014 में आपने भाजपा की सरकार में मनोहर लाल को मुख्यमंत्री बनाया तो उन्होंने ईमानदार व भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी। पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला का नाम लिए बगैर बोले कि दुर्भाग्य की बात है कि प्रदेश का पूर्व मुख्यमंत्री नौकरियों में भ्रष्टाचार कर जेल की सजा काट रहा है। जबकि भाजपा ने हजारों भर्तियां की पर कोई ऐसा नहीं जो सरकार पर दाग लगा सके। लोकसभा नतीजों पर बोले की हरियाणा ने 2019 आम चुनावों में सारे रिकार्ड तोड़ते हुए 10 की 10 सीटें भाजपा की झोली में डालकर केंद्र की मोदी सरकार के हाथ मजबूत करने कार्य किया। 2019 में दोबारा सरकार आने व लोकसभा के साथ राज्यसभा में बहुमत मिला तो एक मिनट में अनुच्छेद 370 समाप्त कर दिया। इस कदम के बाद पूरा देश प्रसन्न है। हरियाणा सबसे ज्यादा प्रसन्न है, जबकि पाकिस्तान व कांग्रेस दुखी हैं। उन्होंने पवन व रामचंद्र को जिताने के लिए मंच से तीन बार उपस्थित लोगों से आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिरसा से भाजपा सांसद सुनीता दुग्गल, मार्केट कमेटी चेयरमैन अमीर चंद मैहता, जिला प्रधान डॉ. यतिंद्र सिंह, नपा प्रधान रवि लढ़ा, संगरिया विधायक गुरदीप शाहपीनी, पीलीबंगा से द्रोपदी मेघवाल, रानियां से बलवान जांगड़ा, पूर्व चैयरमैन गुरदेव राही, हलका इंचार्ज कंवरजीत चहल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed