{"_id":"69e3cd318eed5278f50d7ca8","slug":"nagrik-asptal-water-tank-cleaned-sirsa-news-c-128-1-sir1004-156883-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: नागरिक अस्पताल में अब मरीजों व स्टाफ को मिलेगा शुद्ध पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: नागरिक अस्पताल में अब मरीजों व स्टाफ को मिलेगा शुद्ध पानी
Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल की छत पर पानी के टैंक।
पानी के 67 टैंकों की सफाई व पाइपलाइनों को किया गया दुरुस्त, अस्पताल में हर रोज आते हैं एक हजार से अधिक मरीज
फोटो 3 व 4
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। नागरिक अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में अब मरीजों को शुद्ध व सुरक्षित पानी उपलब्ध होगा। अस्पताल प्रशासन ने पानी के सभी टैंकों की व्यापक सफाई करवाई है और पाइपलाइनों को भी दुरुस्त कराया है।
200 बेड के इस नागरिक अस्पताल में कुल 67 बड़े पानी के टैंक हैं। इन्हें पूरी तरह साफ किया गया है। इतने बड़े अस्पताल में पानी की व्यवस्था संभालने के लिए केवल एक ही प्लंबर रवि शर्मा तैनात है। इसके बावजूद सफाई व मरम्मत का कार्य समय पर पूरा किया गया।
सिविल सर्जन डॉ. प्रमोद शर्मा ने बताया कि न केवल नागरिक अस्पताल बल्कि जिले के 36 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी पानी के टैंकों की सफाई करवाई गई है। यह अभियान स्वास्थ्य विभाग के निर्देशों के तहत चलाया गया।
विज्ञापन
2 अप्रैल को हरियाणा राज्य स्वास्थ्य संसाधन केंद्र पंचकूला के उपनिदेशक द्वारा सिविल सर्जन को पत्र जारी कर स्वास्थ्य संस्थानों में स्वच्छता और संक्रमण नियंत्रण को मजबूत करने के निर्देश दिए गए थे। इसमें पानी के टैंकों की नियमित सफाई, निरीक्षण व रखरखाव सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।
पत्र में बताया गया था कि पानी टैंकों के ढक्कन मजबूत और लॉक की स्थिति में होने चाहिए ताकि किसी भी प्रकार की गंदगी या संक्रमण का खतरा न रहे। साथ ही पाइपलाइनों में लीकेज, ओवरफ्लो या पानी जमा होने की स्थिति से बचने के लिए नियमित निगरानी जरूरी बताई गई है। इन उपायों से मच्छरों और अन्य जनित बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकेगा।
कोट्स
नागरिक अस्पताल सहित सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पानी के टैंकों की सफाई अच्छे से कराई गई है। नियमित रूप से टैंकों की जांच होती रहेगी। मरीजों व स्टाफ को शुद्ध पानी मिलेगा।
-प्रमोद शर्मा, सिविल सर्जन सिरसा।