फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Nagar parishad meeting, husband of women councilors in the house No Entry, Dabwali municiple, Sirsa

नगर परिषद की पहली बैठक का पहला प्रस्ताव, महिला पार्षद के पति को हाउस में नो एंट्री

Wed, 22 Jun 2016 01:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 22 Jun 2016 01:40 AM IST
विज्ञापन
Nagar parishad meeting, husband of women councilors in the house No Entry, Dabwali municiple, Sirsa
श्‍ापथ्‍ा ग्रहण्‍ा - फोटो : Bureau

नगर परिषद की पहली बैठक से शहर के विकास की आस जगी है। मंगलवार को शपथ ग्रहण के साथ पार्षदों ने प्रशासन के आगे समस्याएं रखकर उन्हें हल करवाने का प्रयास किया। कार्यकारी एसडीएम प्रशांत कुमार ने हाउस सदस्यों को शपथ ग्रहण करवाई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शहर के विकास की नब्ज आप लोगों के हाथों में है। धरातल पर विकास की शुरूआत आपसे ही होती है। ऐसे में केवल पार्षद न कहलाएं इनोवेटिव आइडिया लेकर आएं और काम करें। उन्होंने महिला पार्षदों से कहा कि महिला सशक्तिकरण पर सरकार काफी जोर दे रही है। लोगों ने आपको चुनकर भेजा है, इसलिए शहर अपने वार्ड की समस्याओं को खुद हल करवाने का प्रयास करें।
विज्ञापन


अगर आप समझती हैं कि आपके पति पार्षद प्रतिनिधि बनकर आपकी जगह बैठेंगे, तो यह हरगिज नहीं होगा। प्रतिनिधि को बैठकों में एंट्री नहीं मिलेगी। जो भी सरकार होती है, उसकी नीतियां होती हैं। केंद्र तथा प्रदेश में भाजपा सरकार है। सरकार की मुख्य पहल स्वच्छता पर है। सभी पार्षद पहल करें। सरकार खूब पैसा दे रही है। उन्होंने पब्लिक टॉयलेट, सफाई व्यवस्था, पार्किंग, लाइट तथा पानी आपूर्ति की व्यवस्था सुधार के लिए प्रयास करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यवस्थाएं पटरी पर आने की उम्मीद
शपथ ग्रहण के बाद बैठक हुई। जिसमें वार्ड 12 से पार्षद रमेश बागड़ी ने शहर की समस्याओं की ओर ध्यान दिलाने का प्रयास किया। उन्होंने एसडीएम से दो टूक कहा कि आप सफाई व्यवस्था की बात कर रहे हो, नगर परिषद के पास कर्मचारी ही नहीं है। महज 50-55 कर्मचारियों के हवाले 50 हजार से ऊपर आबादी का शहर है। पिछली दफा भी वे एमसी थे। उस समय हाउस ने कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि के कई प्रस्ताव पास करके भेजे। लेकिन उपायुक्त ने कोई जवाब नहीं दिया। जब कर्मचारी ही नहीं तो शहर की सफाई व्यवस्था कैसे सुधरेगी। बागड़ी ने स्ट्रीट लाइट व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए कहा कि नगर परिषद में खराब उपकरण बदलने के लिए पांच रुपये का बटन भी उपलब्ध नहीं है। जब रिपेयर का सामान ही नहीं तो स्ट्रीट लाइट व्यवस्था कैसे दुरुस्त होगी।

लावारिस पशुओं का मामला उठाया
वार्ड नंबर 10 के पार्षद प्रवीण सोनी ने अपने चुनावी वायदे के अनुसार शहर में लावारिस पशुओं के कारण हो रहे हादसों का मुद्दा उठाया। पार्षद ने कहा कि आज भी एक लावारिस पशु ट्रेन के आगे आ गया। ट्रेन करीब तीस-चालीस मिनट खड़ी रही। रोजाना ऐसे हादसे हो रहे हैं। प्राथमिकता के तौर पर इसे हल किया जाए।

दो कांग्रेसियों को कमरे से बाहर निकाला
पार्षद विनोद बांसल वार्ड नंबर तीन से नवनिर्वाचित पार्षद मनोज शर्मा की मौत तथा नगरपालिका के पूर्व उपप्रधान गुरजीत सिंह की मृत्यु पर शोक प्रस्ताव लेकर आए। इसी दौरान बैठक में मौजूद दो युवा कांग्रेसी हंसने लगे। यह बात एसडीएम को इतनी नागवार गुजरी कि दोनों युवा कांग्रेसियों को लताड़ लगाते हुए कमरे से बाहर निकाल दिया। हाउस ने दो मिनट का मौन रखते हुए शोक जताया।


टेकचंद ने ली तीसरी बार शपथ
इस बार वार्ड नं.बर नौ  से जीतकर नगर परिषद पहुंचे पूर्व चेयरमैन टेकचंद छाबड़ा ने तीसरी दफा शपथ उठाई। उनके साथ वार्ड आठ से जीतकर आए भतीजे विकास उर्फ विक्की छाबड़ा ने शपथ ली। वार्ड 12 से कांग्रेसी पार्षद रमेश बागड़ी तथा वार्ड 13 से मधु बागड़ी ने लगातार दूसरी बार तथा वार्ड 14 से विनोद बांसल ने तीसरी बार शपथ ली ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed