{"_id":"5eb838058ebc3e85b54f77eb","slug":"nagar-council-has-renewed-tender-sirsa-news-rtk5544192155","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप ने वार्ड 11 की 15 गलियों का नए सिरे से लगाया टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप ने वार्ड 11 की 15 गलियों का नए सिरे से लगाया टेंडर
विज्ञापन
वार्ड नंबर 11 में बनने वाली गली।
- फोटो : Sirsa
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर परिषद सिरसा ने वार्ड 11 की 15 गलियों का टेंडर दोबारा से लगा दिया है। इन गलियों के निर्माण पर करीब एक करोड़ रुपये की राशि का खर्च आएगा। बता दें कि इस वार्ड की 15 गलियों का टेंडर लेने वाले ठेकेदार की करीब तीन माह पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। जिससे कि गलियों का काम रुक गया था।
विधानसभा चुनाव 2020 से पहले नगर परिषद ने शहर के सभी वार्डों की गलियों के टेंडर लगाए थे। जिसमें कि बेगू रोड का वार्ड नंबर 11 भी था, इसमें डेरा सच्चा सौदा का पुराना डेरा आता है। इस वार्ड की 15 गलियों का टेंडर फतेहाबाद बाद जिले के एक ठेकेदार को अलॉट हुआ था। गलियों का निर्माण कार्य शुरू हो चुका था। ठेकेदार ने पत्थर बिछा दिया था, लेकिन इसी बीच ठेकेदार की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिसके बाद काम रुक गया। नगर परिषद ने ठेकेदार के परिवार को जितनी गलियों का जितना काम हुआ था, उस हिसाब से भुगतान कर दिया। अब नगर परिषद ने वीरवार को इन गलियों के निर्माण का दोबारा से टेंडर मांगे हैं। करीब एक करोड़ की लागत से 15 गलियों का निर्माण किया जाएगा।
इन गलियों का लगा टेंडर
स्टार प्ले स्कूल परमार्थ कॉलोनी, कल्याण नगर की गली नंबर पांच में रूपचंद वाली, शांति नगर की गली नंबर नौ, गली नंबर एक मनोहर लाल गांधी वाली, प्ले स्कूल से हीरा सिंह के मकान तक, कल्याण नंबर की गली नंबर दो, शांति नगर की गली नंबर आठ मंदिर वाली गली में रणजीत सिंह के मकान से ओम शांति भवन तक, प्रीत नगर की गली नंबर दस ओमप्रकाश से गुरदीप मिस्त्री वाली, गली नंबर एक अमरजीत मिस्त्री वाली, परमार्थ कॉलोनी गली नंबर पांच बंसल आटा चक्की से रवि शर्मा के मकान तक, परमार्थ कॉलोनी गली नंबर चार दयानंद लड्डा के मकान से अजय उप्पल के मकान तक, प्रीत नगर गली नंबर 14 में सब गली जगदीश सरपंच से लेकर हरीश के मकान तक, सुखसागर कॉलोनी में बेगू रोड से लेकर सच्ची दाड़ी के गेट तक मेन गली, परमार्थ कॉलोनी गली नंबर तीन में सब गली मोती राम शर्मा वाली गली नंबर दो एवं तीन को जोड़ने वाली।
विज्ञापन
टेंडर खुलने के बाद नए सिरे से गलियों के रुका हुआ काम शुरू हो जाएगा, जो कि बंद हुआ पड़ा था।
- जश्न इंसां, पार्षद वार्ड नंबर 11
हमने टेंडर लगा दिए हैं, करीब 15 गलियों के टेंडर लगाए गए हैं।
- सुमित मलिक, कार्यकारी अभियंता, नगर परिषद सिरसा।