{"_id":"660c52b86506303755086ab4","slug":"mustard-procurement-started-again-in-badagudha-after-a-year-sirsa-news-c-128-1-sir1002-117755-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: बड़ागुढ़ा में एक साल बार फिर से शुरू हुई सरसों की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: बड़ागुढ़ा में एक साल बार फिर से शुरू हुई सरसों की खरीद
Wed, 03 Apr 2024 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 03 Apr 2024 12:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ागुढ़ा में सरसों की खरीद करते अधिकारी।
बड़ागुढ़ा। बड़ागुढ़ा में करीब एक साल बाद खरीद केंद्रों में एक बार फिर से सरसों की खरीद शुरू हुई। हैफेड की ओर से सरसों की खरीद शुरू की गई। सरसों खरीद शुरू होने पर कालांवाली मार्केट कमेटी के सचिव मेजर सिंह, हैफेड एजेंसी के मैनेजर संजीव कुमार, खरीद अधिकारी राजकुमार सहित अन्य कर्मचारी व किसान मौजूद रहे।
बता दें कि चार साल पहले बड़ागुढ़ा खरीद केंद्र में सरसों की खरीद शुरू की गई थी। जिसके बाद बड़ागुढ़ा खरीद केंद्र से किसानों के सरसों की खरीद बंद किए जाने से किसानों को कालांवाली मंडी या सिरसा जाना पड़ता था। अब एक बार फिर बड़ागुढ़ा खरीद केंद्र में सरसों की खरीद शुरू किए जाने से किसानों ने खुशी जाहिर की। मार्केट कमेटी सचिव मेजर सिंह सिद्धू ने कहा कि किसानों को किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए मार्केट कमेटी की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए है। और सरसों की खरीद शुरू किए जाने से कई गांवों के किसानों को सुविधा होगी। वहीं उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए गए है। खरीद अधिकारी राजकुमार रंगा ने बताया कि पहले दिन 189 क्विंटल सरसों की खरीद की गई है । जबकि कुछ किसानों की सरसों में नमी होने के कारण खरीद नहीं की जा सकी।