फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murderer of brother-in-law married to sister in police custody

बहन से प्रेम विवाह करने वाले जीजा का हत्यारोपी पुलिस रिमांड पर

Thu, 07 Jan 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Murderer of brother-in-law married to sister in police custody
पुलिस हिरासत में आरोपी। - फोटो : Sirsa
नथौर गांव में निक्कू सिंह की हत्या करने वाले उसके साले सुरेंद्र को पुलिस ने अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इससे पहले पूछताछ में आरोपी सुरेंद्र ने बताया कि निक्कू सिंह उसकी बहन को घर से भगाकर ले गया था और प्रेम विवाह कर लिया था। तब से उसे निक्कू सिंह से रंजिश थी।
विज्ञापन

बीते सोमवार को जैसे ही निक्कू राम गांव नथौर में अपने पुराने घर को बेचने के लिए आया हुआ था, इस दौरान दोपहर को किराना की एक दुकान पर आमना सामना हो गया। लड़की के भाई सुरेंद्र ने उसे गांव में न आने की बात कही। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिस पर बाद में उसने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन

पंजाब के डोडा से हुआ था गिरफ्तार
थाना प्रभारी साधुराम ने बताया कि अपनी बहन को भगा ले जाने व शादी करने से खफा सुरेंद्र कुमार ने निक्कू सिंह की हत्या किए जाने की बात कुबूली है। पूछताछ में सुरेंद्र निवासी नथौर ने बताया कि निक्कू राम के सिर पर कापे से पहला वार किया। इसके बाद मुंह पर तीन वार कर उसकी हत्या की थी। हत्या के बाद वह घर से मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को पंजाब के डोडा में उसकी छोटी बहन के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने मृतक की पत्नी रमन के बयान पर मामला दर्ज किया था। आरोपी सुरेंद्र कुमार को उसकी विधवा मां ने 17 दिसंबर 2020 को बेदखल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 21
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed