फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   murder of a woman sleeping in the house, case registered

घर में सो रही महिला की हत्या, केस दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
murder of a woman sleeping in the house, case registered
डबवाली (सिरसा)। गांव देसूजोधा में घर के आंगन में सो रही महिला की गला काटकर हत्या कर दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बेटे की शिकायत के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है और हत्यारोपी को महिला का प्रेमी बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार गांव देसूजोधा से डेढ़ किलोमीटर दूर खेत में बने मकान में बलदेव सिंह अपनी 45 वर्षीय पत्नी रानी और दो बच्चों के साथ रहता था। ऐसे में एक गांव का ही एक युवक अकसर उनके घर आता जाता था। इसके चलते बलदेव सिंह की अपनी पत्नी रानी के साथ अनबन होनी शुरू हो गई। ऐसे में करीब आठ वर्ष पहले बलदेव सिंह पत्नी को छोड़ बहन के पास रहने लग गया। सोमवार रात रानी और उसका 17 वर्षीय बेटा राजकुमार घर पर था। रानी घर के आंगन में पंखा लगाकर सोई हुई थी। वहीं बेटा राजकुमार कमरे में सोया हुआ था। ऐसे में सुबह करीब सात बजे जब वह अपनी मां को उठाने के लिए कमरे से बाहर आया तो उसने देखा की चारपाई के नीचे खून की बूंदे है। ऐसे में उसने कंबल को उठाकर देखा तो उसकी मां का तेजधार हथियार से गला रेता हुआ दिखाई दिया। जबकि उसके हाथ पर भी चोट लगी हुई थी। इसके बाद उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग वहां पर एकत्र हो गए और मामले की सूचना देसूजोधा पुलिस व डबवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। ऐसे में पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचा दिया। वहीं ग्रामीण एकत्र होकर चौकी में पहुंचे और हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन

मृतका के बेटे राजकुमार ने बताया कि वह आठवीं कक्षा का विद्यार्थी है। उसने आरोप लगाया कि उसकी मां और गांव के हरविंद्र सिंह के अवैध संबंध थे। हरविंद्र कई बार उसकी मां के साथ मारपीट भी करता था। करीब 10 दिन पहले ही हरविंद्र ने उसकी मां के साथ मारपीट की थी और मारने की धमकी दी थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हरविंद्र उर्फ काकू के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है। हालांकि पुलिस ने महिला के साथ संबंध रखने वाले अन्य दो युवकों को भी शक के आधार पर काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक का पति बोला- पत्नी के जानकार उसकी करते थे पिटाई
मृतका के पति बलदेव सिंह ने बताया कि रानी के पास कुछ लोग घर पर आते थे। उसने कई बार उन्हें रोकने का भी प्रयास किया, लेकिन रानी के कहने पर वह उसकी भी पिटाई कर देते थे। इससे परेशान होकर वह घर से चला गया था। उसने बताया कि जब वह अपने बच्चों से मिलने के लिए भी आता तो उसकी पत्नी उक्त युवकों को बता देती और वे उसके साथ मारपीट करते थे। उसने आरोप लगाया कि उक्त लोगों की ओर से ही उसकी पत्नी की हत्या की गई है।

वर्जन
महिला की हत्या मामले में बेटे के बयान पर गांव के ही एक व्यक्ति पर हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है। - सत्यवान शर्मा, थाना प्रभारी, डबवाली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed