फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipality's house meeting postponed for the second time

नगर पालिका की हाउस बैठक दूसरी बार स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Municipality's house meeting postponed for the second time
रानियां नगर पालिका में चेयरमैन को समस्या सुनाते शहर वासी । - फोटो : Sirsa
रानियां। नगर पालिका के पार्षद हाउस की बैठक सोमवार को दूसरी बार स्थगित हो गई है। नगर पालिका के कार्यवाहक सचिव, एमई व कनिष्ठ अभियंता के न पहुंचने के कारण बैठक का कोरम पूरा नहीं हो सका। इस वजह से बैठक को आगामी आदेश तक स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को शहर के सभी पार्षद व चेयरमैन बैठक के लिए निर्धारित समय नगर पालिका कार्यालय पहुंच गए। बैठक शुरू करने से पहले चेयरमैन मनोज सचदेवा को सूचना मिली कि नगर पालिका के कार्यवाहक सचिव गिरधारी लाल बीमार होने व एमई चंडीगढ़ मुख्यालय में हाजिर होने के कारण बैठक में नहीं पहुंच सकते। ऐसे में बैठक का कोरम पूरा न हो सकता और स्थगित कर दी गई। सभी एजेंडे फाइलों में बंद होकर रह गए। चेयरमैन मनोज सचदेवा व पार्षदों ने बताया कि शहर की लंबित मांगों को पूरा करने व समस्याओं को दूर करने के लिए हाउस की बैठक में प्रस्ताव रखा जाना था, लेकिन दूसरी बार बैठक संपूर्ण न होने के कारण किसी भी विषय पर चर्चा नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि बैठक के कोरम को पूरा करने के लिए नगर पालिका प्रशासन सहयोग नहीं कर रहा है, जिसकी वजह से यह बैठक दूसरी बार स्थगित हुई है।
विज्ञापन

इन मुद्दों पर होनी थी चर्चा
शहर में बारिश के पानी की निकासी, स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, बोरवेल को ठीक करवाना, पेयजल आपूर्ति के लिए संचालित ट्यूबवेल मरम्मत करवाने सहित अनेक कार्य लंबित हैं। इसके अलावा शहर में वर्षों से अपना आशियाना बना कर रह रहे लोगों को कब्जे से संबंधित नोटिस भेजे गए हैं, जिससे उनमें रोष है। इसके लिए सार्थक कदम उठाने के लिए बैठक में यह विषय भी रखा जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed