फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal secretary of Rania town of Sirsa suspended

सिरसा: शपथ ग्रहण समारोह में अव्यवस्था होने पर रानियां के नपा सचिव सस्पेंड

Wed, 20 Jul 2022 01:44 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 20 Jul 2022 01:44 AM IST
सार

हालांकि नगर पालिका सचिव को सस्पेंड करने से संबंधित पत्र में किसी प्रकार का हवाला नहीं दिया गया है।

विज्ञापन
Municipal secretary of Rania town of Sirsa suspended
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के रानियां में पार्षदों व चेयरमैन के शपथ ग्रहण समारोह में अनियमितताएं पाने पर नगरपालिका के सचिव आशीष कुमार स्वामी को सस्पेंड कर दिया गया है। शहर के कुछ नवनिर्वाचित पार्षदों की माने तो बीती 13 जुलाई को नगरपालिका परिसर में नवनिर्वाचित चेयरमैन व पार्षदों के शपथ दिलाने के लिए समारोह का आयोजन किया गया।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम में कन्वीनर एवं जिला राजस्व अधिकारी के तौर पर सुरेश कुमार की ड्यूटी लगाई गई। कार्यक्रम में नायब तहसीलदार हरिश्चंद्र बिजारणिया भी उपस्थित रहे। शपथ ग्रहण समारोह में कन्वीनर एवं जिला राजस्व अधिकारी सुरेश कुमार ने चेयरमैन के  मनोज सचदेवा उर्फ बावा को शपथ दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद बारी-बारी से 5 पार्षदों ने शपथ ग्रहण करवाई गई। इस दौरान दूसरे पक्ष के 10 पार्षद शपथ ग्रहण समारोह में नहीं पहुंचे। इन्होंने परिसर में उनके लिए उपयुक्त जगह न मिलने का हवाला देकर हंगामा किया। इसके उपरांत नगर पालिका सचिव ने शपथ ग्रहण कर चुके पार्षदों को दूसरे कमरे में बैठने के लिए व्यवस्था कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके उपरांत शपथ लेने से वंचित पार्षदों को हाल में बुलाकर शपथ दिलाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। इस दौरान कई पार्षद नाराज हो गए।  माना जा रहा है कि समारोह में अव्यवस्था होने के कारण सचिव को सस्पेंड किया गया है। सुपरिंटेंडेंट कमेटी द्वितीय प्रिंसिपल सचिव हरियाणा अर्बन लोकल बॉडी डिपार्टमेंट ने पत्र भेजकर रानियां नगरपालिका सचिव आशीष कुमार को सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed