फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal council sanitation workers protested and raised slogans

Sirsa News: नगर परिषद के सफाईकर्मियों ने प्रदर्शन कर की नारेबाजी

Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 18 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Municipal council sanitation workers protested and raised slogans
नगर परिषद कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए सफाई कर्मचारी । 
सिरसा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को नगर परिषद कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद बाजारों में जाकर प्रशासन व सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं, नगर पालिका कर्मचारी संघ इकाई सिरसा के कर्मचारियों ने विधायक द्वारा हाजिरी जांचने के बाद छुट्टी पर गए हुए कर्मचारियों को नोटिस भेजने पर नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने कहा कि कर्मचारी छुट्टी दरोगा और एएसआई से लेकर करता है। छुट्टी पर होने वाले कर्मचारी को नोटिस क्यों भेजा जा रहा है। हालांकि इसको लेकर यूनियन प्रधान और सफाई शाखा के अधिकारियों के बीच जमकर पूर्व में बहस हुई थी। प्रधान मनोज अठवाल ने अधिकारियों से कहा था कि अब विधायक से पूछकर कर्मचारी छुट्टी लेंगे या अधिकारियों से छुट्टी लेंगे। इसको लेकर वह स्थिति स्पष्ट करें। छुट्टी वाले कर्मचारियों की नोटिस न जारी करें।
विज्ञापन


वहीं प्रधान मनोज अठवाल ने कहा कि प्रदेश सरकार लंबे समय से उनकी मांगों को लेकर कोई क्रियान्वयन नहीं कर रही है। हर बार बैठक होने पर प्रदेश स्तर पर सरकार ने मांगों को माना है। लेकिन अभी तक लागू नहीं किया है। कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया गया है और अन्य मांगों को लेकर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये हैं कर्मचारियों की कुछ मुख्य मांगें
- कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए।
- मौसम के अनुसार जूते, दस्ताने व मास्क उपलब्ध करवाए।
- सफाई उपकरण उपलब्ध करवाए आदि मांगे।
---

प्रदेश सरकार लंबे समय से कर्मचारियों की मांगों को लेकर ध्यान नहीं दे रही है। प्रदेश स्तर पर मांगों को लेकर सरकार से सहमति होती है लेकिन धरातल पर लागू नहीं किया जाता है। इसी से नाराज होकर कर्मचारियों ने आज प्रदर्शन किया। सरकार नहीं मानती है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।
-मनोज अठवाल, प्रधान, नगर पालिका सफाई कर्मचारी संघ इकाई सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed