फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal Council launched special cleanliness campaign in the city on Independence Day

Sirsa News: स्वतंत्रता दिवस पर नगर परिषद ने शहर में चलाया विशेष स्वच्छता अभियान

Sat, 10 Aug 2024 04:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sat, 10 Aug 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Municipal Council launched special cleanliness campaign in the city on Independence Day
 महाराणा प्रताप चौक पर स्वच्छता अ​भियान चलाते हुए नगर परिषद की टीम।
सिरसा। स्वतंत्रता दिवस से पहले ही नगर परिषद ने शहर को चकाचक करने की तैयारी कर ली है। नगर परिषद की ओर से शहर के सभी गली व मोहल्लों को साफ किया जाएगा। अभियान के तहत शुक्रवार को नगर परिषद की टीम ने कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल की अगुवाई में बरनाला रोड और महाराणा प्रताप चौक से हुडा चौक तक सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

अभियान के तहत दो ट्राॅली कचरा उठाया गया और रेहड़ी वालों व दुकानदारों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। यह विशेष अभियान 13 अगस्त तक चलेगा।

नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल ने बताया कि 13 अगस्त तक नियमित रूप से अभियान चलेगा। अभियान में शहर की सभी मुख्य सड़कों, गलियों व उन स्थानों को साफ किया जाएगा, जहां पर अमूमन गंदगी देखने को मिलती है। सभी जगहों को पूरी तरह से साफ किया जाएगा। हमारी टीम लोगों को जागरूक कर रही है कि कूड़ा खुले में न डालें, डस्टबिन का प्रयोग करें। रेहड़ी व फड़ी वालों को विशेष रूप से अतिक्रमण नहीं करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियान के दौरान कई जगहों पर अतिक्रमण किया हुआ मिला। इस कारण चौक के आसपास जाम की स्थिति बन जाती है। टीम ने अतिक्रमण करने वालों को अतिक्रमण हटाने के लिए समझाया। इस दौरान सफाई निरीक्षण जयवीर सिंह, सीटीएम विजय कुमार, एसआई पवन कंबोज, एसआई प्रवीण कुमार व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


----



कुछ इस प्रकार के मिले हालात



- रेहड़ी व फड़ी वालों ने खुले में फल व अन्य सामान डाला हुआ था। जिससे बदबू भरा माहौल बन गया था।

- जगह-जगह पर रेहड़ी वालों ने गंदगी के ढ़ेर लगाए हुए थे, जहां पर लोग भी गंदगी डाल रहे थे।



- सड़कों पर फुटपाथ पर धूल मिट्टी जमी हुई थी।





लोगों से यह की अपील

- सभी लोग कूड़ेदान का प्रयोग करें।
- गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग रखे।

- कचरा उठाने के लिए आने वाली गाड़ी में ही कूड़ा डाले।
- कूड़ा जगह-जगह डालने के बजाय डंपिंग प्वाइंट पर डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed