फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Municipal council cleaning worker coming to Sirsa carrying meat of banned animal from Rajasthan arrested

Sirsa News: राजस्थान से प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर सिरसा आ रहा नगर परिषद का सफाई कर्मचारी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jul 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Municipal council cleaning worker coming to Sirsa carrying meat of banned animal from Rajasthan arrested
आरोपी से पकड़ी गई बाइक।
सिरसा। राजस्थान से थैलियों में भरकर प्रतिबंधित का मांस सिरसा लेकर आए रहे नगर परिषद में नियुक्त कच्चे सफाई कर्मचारी को चोपटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि आरोपी का एक साथी मौके से भागने में कामयाब रहा। चोपटा थाना पुलिस ने बजरंग दल हरियाणा प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख सुरेंद्र पुनियां की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बजरंग दल हरियाणा प्रांत मिलन केंद्र प्रमुख सुरेंद्र पुनियां को रविवार दोपहर सूचना मिली कि दो व्यक्ति पशुओं की हत्या करके उनका मांस निकालकर थैलियों में भरकर बाइक पर सवार होकर चोपटा की ओर आ रहे हैं। सुरेंद्र पुनियां का कहना है कि उन्होंने तुरंत चोपटा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद सुरेंद्र पुनियां बरूवाली द्वितीय स्थित नहर पर पहुंचा। इसी दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कुछ देर बाद गांव फेफाना की ओर से बाइक सवार दो लोग आते दिखाई दिए।
विज्ञापन

पुलिस को देखते ही बाइक पर पीछे बैठा व्यक्ति और चालक बाइक छोड़कर खेतों की तरफ भागने लगे। पुलिस ने इनका पीछा किया और चालक को पकड़ा, जबकि दूसरा साथी भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो उसकी पहचान बाबूलाल निवासी वार्ड 3 नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, सिरसा के रूप में हुई। पूछताछ में उसने बताया कि वह सिरसा नगर परिषद में कच्चा सफाई कर्मचारी है। पुलिस ने बाइक के साथ बंधे थैले की तलाशी ली तो उनमें मांस भरा मिला। इसके बाद पुलिस ने चालक बाबूलाल को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बार में होती थी 5 हजार रुपये कमाई
पुलिस ने बाबूलाल के पास से 30 किलोग्राम प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। ये मांस काले लिफाफे में एक-एक किलोग्राम पैक किया गया था। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह काफी समय से राजस्थान से लाकर सिरसा में सप्लाई कर रहा है। उसे प्रति किलोग्राम 150 रुपये की कमाई होती है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह हर रविवार राजस्थान से मांस लाता है और उसे सिरसा में लाकर बेचता है। एक बार में उसकी हर हफ्ते 5 हजार रुपये तक की कमाई हो जाती है।

फरार युवक की तलाश में जुटी पुलिस



पुलिस के अनुसार आरोपी बाबूलाल के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण व गोवध अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। वहीं मौके से भागे युवक की तलाश की जा रही है। आरोपी बाबू लाल ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि वह ये मांस राजस्थान के नोहर निवासी इलियास से खरीदकर लाया था। इलियास पुराने पुलिस थाना रोड पर रहता है। पुलिस का कहना है कि मांस को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है कि यह किस पशु का है।

टोल प्लाजा पर ट्रक से बरामद हुआ था 20 टन प्रतिबंधित पशु का मांस



बता दें कि 2 जून को डिंग थाना पुलिस ने भावदीन टोल पर एक ट्रक से 20 टन प्रतिबंधित पशु का बरामद किया था। सिरसा के गांव चौबुर्जा से एक ट्रक में मांस भरकर यूपी के साहिबाबाद ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही गोरक्षा दल के सदस्य एनएच 9 पर भावदीन टोल प्लाजा के पास पहुंच गए और उन्होंने ट्रक चालक को रोकने का इशारा किया। इसके बाद चालक ने उन पर ट्रक चढ़ाने की कोशिश की। जिसके बाद कुछ दूर पर ट्रक अचानक रुक गया। इसके बाद ट्रक चालक व परिचालक ने लोहे की रॉड व डंडों से उन पर हमला कर दिया। इसी दौरान पुलिस मौके पर पहुंच गई और चालक व परिचालक को दबोच लिया।


सीएम के नाम ज्ञापन सौंप चुका गोरक्षा बजरंग दल



गोरक्षा बजरंग दल सिरसा की ओर से एक जुलाई को गोमांस की तस्करी के बढ़ते मामलों को लेकर लघु सचिवालय में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम डीसी आरके सिंह को ज्ञापन सौंपा गया था। जिला गोरक्षा प्रमुख अश्विनी योगी ने ज्ञापन में मांग की थी कि अवैध हड्डा रोड़ियों व गोमांस तस्करी के माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed