फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MSG team was overall champion with 44 medals.

Sirsa News: 44 पदक के साथ ओवरऑल चैंपियन रही एमएसजी की टीम

Thu, 06 Jun 2024 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 06 Jun 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
MSG team was overall champion with 44 medals.
एमएसजी की टीम।
सिरसा। फरीदाबाद में एक व दो जून को खेली गई चौथी हरियाणा राज्य फिन स्विमिंग चैंपियन 2024 में एमएसजी भारतीय खेल गांव की लड़कों ओर लड़कियों की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप हासिल की है। टीम ने चैंपियनशिप में 44 पदक जीते हैं। जिसमें लड़कियों की टीम ने 29 व लड़कों की टीम ने 15 पदक जीते हैं।
विज्ञापन

लड़कियों की टीम ने 12 स्वर्ण, 5 रजत व 12 कांस्य पदक जीते हैं। जबकि लड़कों की टीम की ओर से स्वर्ण, रजत व कांस्य 5-5 पदक जीते हैं।
लड़कियों की टीम में इन्होंने जीते पदक
स्वीमिंग कोच डॉ. रीटा देवी ने बताया कि चैंपियनशिप के सीनियर ए वर्ग में सिमरन ने 100 मीटर व 200 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया है। सीनियर ए वर्ग में विदुषी ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक, 50 मीटर व 400 मीटर में कांस्य जीता है। काव्या ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक, 50 व 400 मीटर में रजत व 100 मीटर व 200 मीटर में कांस्य पदक जीता है। संजना ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ व 400 मीटर में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जबकि 200 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया है। इसी प्रकार जूनियर वर्ग बी में शगुन ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक व 50 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया है। रिया ने 400 मीटर में कांस्य, नीभा ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक, सोनमीत ने 50 मीटर में कांस्य, एन्ना ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण, अंजू ने 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया है। जूनियर सी वर्ग में कंशिका ने 400 मीटर में कांस्य प्राप्त किया है। जूनियर डी वर्ग की 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में प्रियांशी, खुशी, सरगम व सोनिका ने कांस्य पदक जीता है। यंगेस्ट कैटेगरी की 50 मीटर में अवनी ने कांस्य पदक हासिल किया है।
विज्ञापन


लड़कों की टीम में इन्होंने जीते पदक
स्विमिंग हेड कोच कैप्टन गुगन व कोच प्रवीन ने बताया कि लड़कों में सीनियर ए वर्ग में 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में नवीन, समीर जाखड़, अवतार व हरमीत ने कांस्य पदक हासिल जीता है। जूनियर बी वर्ग में 400 मीटर में दिपांशु ने स्वर्ण व तनिष्क ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। जूनियर सी वर्ग में हरमीत ने 400 मीटर में कांस्य व 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में रजत पदक प्राप्त किया है। 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में उदित व अमन ने रजत पदक हासिल किया है। जूनियर डी वर्ग में 4 गुणा 100 मीटर रिले दौड़ में सुखनाम, गुरनाज, सहज व कमल ने स्वर्ण हासिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed