फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   MP Kumari Selja slams BJP

Haryana: 'पंडित नेहरू के कार्यकाल से हैं भारत और रूस के रिश्ते, आज भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री को ठहरा रही गलत'

Sat, 06 Dec 2025 06:07 PM IST
शाहिल शर्मा एएनआई, सिरसा
एएनआई, सिरसा Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 06:07 PM IST
सार

 राज्यसभा सांसद कुमारी शैलजा ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा आज भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की हर बात को गलत साबित करने में लगी है लेकिन उन्हीं के कार्यकाल में ही भारत और रूस के रिश्ते का आधार रखा गया था। 

विज्ञापन
MP Kumari Selja slams BJP
कुमारी शैलजा, राज्यसभा सांसद - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा ने भारत-रूस संबंधों को लेकर मोदी सरकार पर तीखा प्रहार किया है। हरियाणा की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद शैलजा ने कहा कि भारत और रूस के बीच गहरे और मजबूत संबंधों की नींव कांग्रेस शासनकाल में रखी गई थी। उन्होंने याद दिलाया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के समय रूस के साथ भारत के रिश्ते चरम पर थे। 

विज्ञापन


दोनों देशों ने रक्षा, अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा और व्यापार के क्षेत्र में ऐतिहासिक सहयोग किया था, जिसकी मिसाल आज भी दुनिया देती है। कुमारी शैलजा ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार जानबूझकर पंडित नेहरू की हर नीति और उपलब्धि को गलत ठहराने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि रूस के साथ हमारी दोस्ती का आधार नेहरू जी के कार्यकाल से ही बना हुआ है और यह कांग्रेस की दूरगामी विदेश नीति का नतीजा है। 
विज्ञापन


भाजपा इसे भले ही नकारे, लेकिन सच्चाई यह है कि आज भी रूस भारत का सबसे भरोसेमंद रणनीतिक साझेदार बना हुआ है। सांसद शैलजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से भारत-रूस मैत्री को मजबूत बनाए रखने की पक्षधर रही है और आगे भी चाहती है कि दोनों देशों के बीच यही पुरानी गर्मजोशी और विश्वास बना रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed