{"_id":"614b73388ebc3efd821f85df","slug":"motorcyclist-was-going-to-get-petrol-died-after-being-hit-by-a-speeding-car-sirsa-news-hsr612454754","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल डलवाने जा रहा था मोटरसाइकिल चालक, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल डलवाने जा रहा था मोटरसाइकिल चालक, तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से मौत
विज्ञापन
घटना स्थल पर खड़ी कार
- फोटो : Sirsa
सिरसा। गांव माधोसिंघाना के पेट्रोल पंप से तेल डलवाने जा रहे मोटरसाइकिल चालक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में पहुंचाते समय चालक की रास्ते में ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
जानकारी अनुसार बुधवार सुबह करीब दस बजे गांव माधोसिंघाना के मॉडल टाउन निवासी 50 वर्षीय शेर सिंह ऐलनाबाद से दवाई लेने के लिए जा रहा था। मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के लिए पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था। पेट्रोल पंप की तरफ जैसे ही वह जाने लगा तो तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को पीछे से टक्कर मार दी। इससे शेर सिंह घायल हो गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में ले जाना चाहा, लेकिन रास्ते में ही घायल की मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर सदर थाना पुलिस पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। हालांकि कार चालक वाहन को छोड़ मौके से फरार हो गया।
----
अपनी पत्नी को बस स्टैंड पर छोड़कर आया था शेर सिंह
शेर सिंह पत्नी को दवाई दिलवाने के लिए ऐलनाबाद जाने से पहले वह घर से अपनी पत्नी को लेकर बस स्टैंड पर पहुंचा था। इसके बाद पत्नी को माधोसिंघाना के बस स्टैंड पर छोड़ मोटरसाइकिल में पेट्रोल डलवाने के जा रहा था। इस दौरान कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलने पर सदर थाना सिरसा पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की।