{"_id":"6661f7c4c3d82fda1c05c11e","slug":"mother-and-son-injured-in-fight-over-keeping-lassi-at-tea-shop-sirsa-news-c-128-1-shsr1015-120724-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: चाय की दुकान पर लस्सी रखने को हुए झगड़े में मां-बेटा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: चाय की दुकान पर लस्सी रखने को हुए झगड़े में मां-बेटा घायल
Thu, 06 Jun 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 06 Jun 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
सिरसा। बस स्टैंड पर चाय की दुकान पर लस्सी रखने को लेकर विवाद हो गया और चाय विक्रेता व उसकी पत्नी ने मां बेटा पर हमला करके उनको घायल कर दिया। सिरसा सिविल लाइन थाना पुलिस ने इस संबंध में घायल भागवंती की शिकायत पर चाय विक्रेता रवि व उसकी पत्नी पूजा के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में भागवंती निवासी सुंदर नगर ने बताया कि उसकी बेटी की ननद सरकारी कॉलेज में पढ़ती है और गांव से लस्सी व दूध लेकर आती है। उसने बताया कि वह बस स्टैंड पर जाकर लस्सी व दूध ले आती है। गत दिवस वह अपनी बेटी के साथ लस्सी व दूध लेने के लिए बस स्टैंड पर गई थी। वहां पर उसका बेटा अरुण कुमार जोकि ऑटो चलाता है, वह भी खड़ा था। भागवंती ने बताया कि उसके बेटे ने लस्सी को यहां चाय की दुकान पर रख दिया था। इस बात को लेकर दुकान मालिक रवि व उसकी पत्नी पूजा के बीच तकरार चल रही थी। आरोप है कि जब वह पूजा व रवि से झगड़ा करने का कारण पूछने गई तो दोनों ने उस पर व बीच बचाव करने आए उसके बेटे पर हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।